Move to Jagran APP

U-19 Cricket World Cup 2020: झारखंड के सुशांत और कुशाग्र अंडर-19 वर्ल्‍ड कप टीम में

U-19 Cricket World Cup 2020 विश्व कप आगामी 17 जनवरी से 9 फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा। झारखंड के लेग स्पिनर पंकज यादव को टीम में स्थान नहीं मिला है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 01:08 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 07:57 PM (IST)
U-19 Cricket World Cup 2020: झारखंड के सुशांत और कुशाग्र अंडर-19 वर्ल्‍ड कप टीम में
U-19 Cricket World Cup 2020: झारखंड के सुशांत और कुशाग्र अंडर-19 वर्ल्‍ड कप टीम में

रांची, जेएनएन। U-19 Cricket World Cup 2020 बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा व विकेटकीपर बल्लेबाज कुशाग्र्र का चयन दक्षिण अफ ्रीका में होनेवाले अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम में किया गया है। सुशांत रांची के रहने वाले हैं जबकि कुशाग्र्र जमशेदपुर में रहते हैं। सुशांत पिछले दो साल से भारतीय टीम के सदस्य हैं। श्रीलंका में संपन्न अंडर-19 एशिया कप में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी। वहीं कुशाग्र्र अंडर-19 टीम से खेल चुके हैं। सुशांत चोटिल होने के कारण बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट अकादमी में वेटरन राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में फिट हो रहे हैं।

loksabha election banner

न्यूजीलैंड में पिछली बार हुए विश्व कप में झारखंड से एक खिलाड़ी पंकज यादव को टीम में शामिल किया गया था।  विश्व कप  17 जनवरी से 9 फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा। टीम में चयन होने पर सुशांत मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में मैं पूरी तरह से फिट हो चुका हूं और विश्व कप में भारतीय टीम बेहतर करें इसके लिए सर की देखरेख में गहन अभ्यास किया जा रहा है। वहीं कुशाग्र ने कहा देश के लिए खेलना गौरव की बात है। विश्व कप में अगर मुझे मौका मिला तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करुंगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.