Move to Jagran APP

UPSC Civil Services Result 2018: झारखंड की अन्या को 60वां, शिवेंदु को 120वां रैंक; देखें लिस्‍ट

UPSC Civil Services Result 2018. -झारखंड के 15 से अधिक परीक्षार्थियों को इस प्रतिष्ठित परीक्षा में कामयाबी मिली है। रांची धनबाद से सर्वाधिक चार-चार और हजारीबाग से दो सफल हुए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 11:33 AM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 11:33 AM (IST)
UPSC Civil Services Result 2018: झारखंड की अन्या को 60वां, शिवेंदु को 120वां रैंक; देखें लिस्‍ट
UPSC Civil Services Result 2018: झारखंड की अन्या को 60वां, शिवेंदु को 120वां रैंक; देखें लिस्‍ट

रांची, जेएनएन। UPSC Civil Services Result 2018 - सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी) का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। परीक्षा में झारखंड के परीक्षार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया है। करीब एक दर्जन छात्र-छात्राओं को इस प्रतिष्ठित परीक्षा में कामयाबी मिली है। जमशेदपुर की अन्या दास को अखिल भारतीय स्तर पर 60वां स्थान प्राप्त हुआ है। यह उनका यूपीएससी के लिए दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में वर्ष 2016 में उन्होंने 597वां स्थान हासिल किया था।

prime article banner

उन्हें इंडियन रेलवे सर्विसेज (आईआरएस) में पोस्टिंग मिली और फिलहाल वे बडोदरा में रेलवे सर्विसेज में ही कार्यरत हैं। रांची, धनबाद से चार-चार, हजारीबाग से दो और जमशेदपुर, गढ़वा, पलामू, बोकारो के एक-एक परीक्षार्थी को कामयाबी हाथ लगी है। 

अन्या ने कहा, आइएएस बनने का सपना हुआ साकार
अन्या के पिता बादल भुइयां ओडिया पत्रिका सिंहभूम के संपादक हैं। उन्होंने कहा कि बेटी को पढऩे-लिखने का बहुत शौक है। इसी शौक के कारण उसे पढऩे की आजादी दी गई। अन्या ने कहा कि उसका आइएएस बनने का सपना साकार हो गया। वह बहुत खुश है। अन्या की मां सीमा दास गृहिणी हैं। छोटा भाई संभव सेंट जेवियर्स रांची से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। 

नाम, जिला : रैंक
अन्या दास, जमशेदपुर : 60
शिवेंदु भूषण, गढ़वा : 120
मनी सिंह, धनबाद : 123
आलोक कुमार, धनबाद : 135 
तनय शंकर, रांची : 136
सागर जैन, धनबाद : 160
दीपांकर चौधरी, हजारीबाग : 164
प्रियांक किशोर, हजारीबाग : 274
जावेद हुसैन, बोकारो : 280
शिवाशीष, रांची : 368
राहुल कुमार दुबे, धनबाद : 365
देवराज दास, रांची : 529
अनिमेष रंजन, पलामू : 681
जयेश, रांची : 703


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.