Corona Positive: स्पीकर रबींद्रनाथ महतो, सुदर्शन भगत MP कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में आज मिले 236 मामले
Rabindranath Mahato Corona Positive विधानसभाध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो तथा लोहरदगा से लोकसभा सदस्य सुदर्शन भगत कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सर्दी-खांसी बुखार की शिकायत पर दोनों ने दो दिन पूर्व कोरोना की जांच कराई थी जिसमें शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
रांची, राज्य ब्यूरो। Rabindranath Mahato Corona Positive झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। शनिवार को जांच रिपोर्ट में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। ताजा जानकारी के मुताबिक स्पीकर रांची के रिम्स में इलाज के लिए भर्ती हो गए हैं। उन्हें तमाम सुरक्षात्मक उपायों के साथ पेइंग वार्ड में रखा गया है।
विधानसभाध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो व सांसद सुदर्शन भगत कोरोना संक्रमित
विधानसभाध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो तथा लोहरदगा से लोकसभा सदस्य सुदर्शन भगत कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सर्दी-खांसी, बुखार की शिकायत पर दोनों ने दो दिन पूर्व कोरोना की जांच कराई थी, जिसमें शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना संक्रमित होने के बाद विधानसभाध्यक्ष जहां रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हो गए हैं वहीं, सुदर्शन भगत रांची में ही होम आइसोलेशन में हैं। सुदर्शन भगत के एक-एक सुरक्षा कर्मी तथा चालक भी संक्रमित मिले हैं।
Jharkhand reported 236 new COVID-19 cases, 205 recoveries and two deaths today, as per State Health Department
Total cases: 1,16,672
Total recoveries: 1,14,133
Active cases: 1,494
Death toll: 1,045 pic.twitter.com/ikroFleROg— ANI (@ANI) January 9, 2021
इधर, राज्य में शनिवार को कुल 13,790 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 236 संक्रमित पाए गए। इनमें आधे से अधिक कुल 125 संक्रमित केवल रांची में मिले। यहां लगातार चौथे दिन सौ से अधिक नए संक्रमित मिले हैं। अन्य जिलों की बात करें तो रांची के बाद पूर्वी सिंहभूम में 30 तथा धनबाद में 21 नए संकमित मिले। राज्य के सात जिले चतरा, गढ़वा, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज तथा सिमडेगा में कोई संक्रमित नहीं मिला। अन्य जिलों में दस से कम संख्या में ही संक्रमित मिले हैं। इधर, राज्य में 24 घंटे के भीतर 205 मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं, धनबाद तथा रांची में एक-एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई। नए संक्रमित की पहचान होने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले 1,474 हो गए हैं।
दो दिनों से हल्का बुखार रहने पर कल #COVID19 टेस्ट कराया, जिसका रिपोर्ट दुर्भाग्यवश पॉज़िटिव आया। रिपोर्ट आने पर मैं #RIMS मे क्वारंटीन प्रक्रिया के लिए भर्ती हो गया हूँ। आप सभी के आशीर्वाद से जल्द ही स्वस्थ होकर आप सभी के बीच लौटूंगा। pic.twitter.com/GGBotLKlFV— Rabindranath Mahato (@Rabindranathji) January 9, 2021
स्पीकर ने शनिवार को कोरोना संक्रमित होने की जानकारी खुद ही ट्विटर पर दी। उन्होंने अपने संदेश में लिखा- दो दिनों से हल्का बुखार रहने पर कल कोरोना वायरस टेस्ट कराया, जिसका रिपोर्ट दुर्भाग्यवश पॉज़िटिव आया। रिपोर्ट आने पर मैं रिम्स, रांची मे क्वारंटीन प्रक्रिया के लिए भर्ती हो गया हूं। आप सभी के आशीर्वाद से जल्द ही स्वस्थ होकर आप सभी के बीच लौटूंगा।
दो दिनों से हल्का बुखार रहने पर कल #COVID19 टेस्ट कराया, जिसका रिपोर्ट दुर्भाग्यवश पॉज़िटिव आया।
रिपोर्ट आने पर मैं #RIMS मे क्वारंटीन प्रक्रिया के लिए भर्ती हो गया हूँ। आप सभी के आशीर्वाद से जल्द ही स्वस्थ होकर आप सभी के बीच लौटूंगा। pic.twitter.com/3V17v1DlZX— Rabindranath Mahato (@Rabindranathji) January 9, 2021
लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत हुए कोरोना संक्रमित, पत्नी व दो बेटों की रिपोर्ट निगेटिव
लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत की कोरोना जांच रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। दो दिन पहले इन्होंने अपना और अपने परिवार का सैंपल जांच के लिए दिया था। सुदर्शन भगत के पीएस आशुतोष मिश्र ने बताया कि दो दिन पूर्व सर्दी जुखाम के कारण कोरोना की आशंका को देखते हुए इन्होंने जांच का मन बनाया। सिविल सर्जन रांची से बात करने बाद मेडिकल टीम ने घर पहुंचकर सैंपल लिया। ट्रूनेट जांच के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी, जबकि सांसद सुदर्शन भगत की पत्नी और दो बेटों की रिपोर्ट निगेटिव आयी। आशुतोष मिश्रा ने बताया कि फिलहाल सांसद में किसी तरह के लक्षण नहीं है। होम आइसोलेशन में ही रहकर चिकित्सक के सलाह ले रहे हैं। इधर, मिली जानकारी के अनुसार सांसद सुदर्शन भगत के एक होम गार्ड और एक चालक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी।