Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly: सदन में जमकर हंगामा, इरफान अंसारी बोले- भाजपा ने सहायक पुलिसकर्मियों को लाठी खिलाया

Monsoon Session of Jharkhand Assembly झारखंड विधानसभा के अंदर पक्ष और विपक्ष के नेता बयानबाजी कर रहे हैं। आज सदन में प्रश्नकाल और अनुपूरक बजट पर भी बहस होगी। इसके अलावा कैग की रिपोर्ट भी पेश की जानी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 11:12 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 04:32 PM (IST)
Jharkhand Assembly: सदन में जमकर हंगामा, इरफान अंसारी बोले- भाजपा ने सहायक पुलिसकर्मियों को लाठी खिलाया
विधानसभा के अंदर जाने से पहले हाथ सैनिटाइज करते इरफान अंसारी।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Monsoon Session of Jharkhand Assembly झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के आज दूसरे दिन सदन के अंदर जमकर हंगामा हो रहा है। हंगामे के बीच भाजपा ने अनुपूरक बजट के कटौती प्रस्ताव पर बहस के बाद सदन का बहिष्कार किया। सदन में कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा के लोगों ने सहायक पुलिस को खाना खिलाकर, पानी पिलाकर पथराव कराया और लाठी खिलवाया। उन्‍होंने कहा कि नागपुर में आरएसएस के दफ्तर में 24 घंटे बिजली झारखंड के कोयले से रहती है। उन्‍होंने मांग की कि जमातियों पर से मुकदमा वापस हो।

prime article banner

कहा कि स्वास्थ्य विभाग के 155 कर्मी को हटाया गया है, उनकी नौकरी वापस मिले। बाबूलाल मरांडी के साथ रहे प्रदीप यादव ने कहा कि अब ना बोलें तो कब बोलेंगे। केंद्र सरकार पर उन्‍होंने हमला करते हुए कहा कि ट्रेन बेच रहे हैं, हवाई जहाज बेच रहे हैं। बाहर बोलने पर मुकदमा होता है तो सदन में बोलना ही होगा। 4500 करोड़ भारत सरकार ने नहीं दिया।

बता दें कि आज सोमवार को झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन है। आज सदन में प्रश्नकाल और अनुपूरक बजट पर भी बहस होना है। सत्र के लिए पहुंचे मंत्री और विधायकों ने अंदर प्रवेश करने से पूर्व कोरोना गाइडलाइन का पालन किया। इसके अलावा कैग की रिपोर्ट भी पेश की जानी है। सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन, लैंड म्यूटेशन बिल समेत विधि-व्यवस्था को लेकर विपक्ष हमलावर है। राजधानी रांची में पुलिस गेस्ट हाउस में नाबालिग के साथ दुष्कर्म भी बड़ा मसला बना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.