मानसून सत्र से पहले विधानसभा भवन को किया सैनिटाइज Ranchi News
उपनगर आयुक्त शंकर यादव ने विधानसभा परिषद का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया एवं सही ढंग से प्रोटोकॉल के तहत सैनिटाइजेशन कराया गया।
रांची (जागरण संवाददाता)। झारखंड विधान सभा को मानसून सत्र के लिए तैयार किया जा रहा है। तैयारी के क्रम में वर्तमान कोरोना महामारी की परिस्थिति में रांची नगर निगम के द्वारा विधानसभा भवन के सभी हिस्सों में सेनेटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। इस क्रम में 17 सितंबर को उपनगर आयुक्त शंकर यादव ने विधानसभा परिषद का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया एवं सही ढंग से प्रोटोकॉल के तहत सैनिटाइजेशन कराया गया।
मुख्य सभा भवन में विशेष तौर पर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया।
विशिष्ट कक्षा में भी यह कार्य किया गया। प्रतिदिन सुबह नेपाल सेशन का काम होगा। विधानसभा के दो दिवसीय सत्र की समाप्ति के बाद विधानसभा भवन को दोबारा सैनीटाइज किया जाएगा। सैनिटाइजेशन के काम में मुख्य रूप से रुपेश रंजन, विजेंदर, प्रमाणिक, विक्की एवं अन्य निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।