Move to Jagran APP

सरयू के सवाल पर सरकार ने माना, रांची में चल रहे थे विशेष शाखा के दो दफ्तर

रांची विधानसभा में विधायक सरयू राय के अल्प सूचित प्रश्न के जवाब में सरकार की ओर से सदन को जानकारी दी गई कि रांची में विशेष शाखा के दो दफ्तर चल रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Mar 2021 09:55 PM (IST)Updated: Tue, 16 Mar 2021 09:55 PM (IST)
सरयू के सवाल पर सरकार ने माना, रांची में चल रहे थे विशेष शाखा के दो दफ्तर
सरयू के सवाल पर सरकार ने माना, रांची में चल रहे थे विशेष शाखा के दो दफ्तर

रांची : विधानसभा में विधायक सरयू राय के अल्प सूचित प्रश्न के जवाब में सरकार की ओर से सदन को जानकारी दी गई कि रांची में विशेष शाखा के दो दफ्तर चल रहे थे। सरयू राय ने सवाल पूछा था कि वर्ष 2015 से 2019 के बीच झारखंड पुलिस के विशेष शाखा का अवैध कार्यालय चल रहा था, जहां से एक गैर सरकारी व्यक्ति विशेष शाखा की अनधिकृत गतिविधियां संचालित कर रहा था और उसे विभाग से तमाम सुविधाएं दी जा रही थीं। इस सवाल के जवाब में सरकार की ओर से सदन को बताया गया कि विशेष शाखा के तत्कालीन एडीजी ने नवंबर 2017 व जनवरी 2018 में भवन निर्माण विभाग के सचिव को लिखित अनुरोध कर विशेष शाखा के कार्य के लिए दो सरकारी भवन माह फरवरी 2018 में आवंटित कराया था। इसके एक भवन में विशेष शाखा का कार्यालय चल रहा था और दूसरे भवन में एक गैर सरकारी व्यक्ति रहता था। किसी गैर सरकारी व्यक्ति के माध्यम से विशेष शाखा की अनधिकृत गतिविधियां संचालित किए जाने के संबंध में कोई प्रमाण अब तक सामने नहीं आया है। उक्त गैर सरकारी व्यक्ति के माध्यम से कुछ सरकारी सुविधाओं के उपयोग किए जाने के संबंध में कुछ तथ्य सामने आए हैं, जिसकी पुलिस विभाग समीक्षा कर रही है।

loksabha election banner

सरयू राय ने दूसरा सवाल उठाया था कि इसी तरह की गतिविधियां सीआइडी मुख्यालय में चल रही थीं, जहां अवैध तरीके से फोन टैपिग चल रहा था। इसके जवाब में सरकार ने बताया है कि इस मामले की पुष्टि के बाद रांची के डोरंडा थाने में 18 जुलाई 2020 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह मामला अनुसंधान के अधीन है। जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कानून सम्मत कार्रवाई होगी।

------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.