Move to Jagran APP

झारखंड तीरंदाजी संघ राज्य के तीरंदाजों का डाटा बेस तैयार करेगा

झारखंड तीरंदाजी संघ प्रदेश के अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय व प्रतिभावान तीरंदाजों का डाटा बेस तैयार करेगा। इसकी घोषणा बुधवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ हुई बैठक में लिया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 05:00 AM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 05:00 AM (IST)
झारखंड तीरंदाजी संघ राज्य के तीरंदाजों का डाटा बेस तैयार करेगा
झारखंड तीरंदाजी संघ राज्य के तीरंदाजों का डाटा बेस तैयार करेगा

जागरण संवाददाता, रांची : झारखंड तीरंदाजी संघ प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय व प्रतिभावान तीरंदाजों का डाटा रखने का निर्णय लिया है। यह निर्णय बुधवार को जेआरडी टाटा स्पो‌र्ट्स कंपलेक्स में कैबिनेट मंत्री भारत सरकार अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित झारखंड तीरंदाजी संघ की बैठक में लिया गया। बैठक में राज्य के सभी जिलों में तीरंदाजी का विकास व प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए संघ द्वारा प्रत्येक जिले में प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। तीरंदाजी के विकास के लिए स्टेट टूर्नामेट बोकारो, राची, पूर्वी सिंहभूम में आयोजित करने पर विचार किया गया। बैठक में संघ के वरीय उपाध्यक्ष बेली बोधनवाला, नेहा महतो, केएन सिंह, उपाध्यक्ष एल मूर्ति, दिनेश कुमार, सुमन चंद मोहंती, सचिव पूर्णिमा महतो, सह सचिव राजवंत सिंह, हरेंद्र सिंह, प्रकाश राम, कोषाध्यक्ष विशाल जलपुरिया आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

-----------------

बाक्स- खेल राशि का उपयोग सेटर को अपग्रेड करने में किया जाए

जागरण संवाददाता, रांची : खेल विभाग द्वारा आवंटित राशि का कोरोना महामारी के दौरान खर्च नहीं होने के कारण उस राशि का उपयोग अब खिलाड़ियों को सुविधा मुहैया कराने व उनके किट तथा खेल सेटर के अपग्रेड पर करने की मांग की गई है। पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि जो राशि खर्च नहीं हो पाई है, उस राशि से आवासीय सेटर को अपग्रेड करने तथा खिलाड़ियों को किट के साथ-साथ अन्य सुविधा उपलब्ध कराने पर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मद की राशि अगर किसी अन्य मद में खर्च की जाती है तो यह खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.