Move to Jagran APP

जमीन विवाद में सगे भाई की हत्या करने वाला गिरफ्तार Ranchi News

Jharkhand News मामले में ग्रामीण एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन कर आरोपी को धर दबोचा गया। मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि वनमाली का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी जेल जा चुका है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 14 Nov 2020 07:05 PM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2020 07:07 PM (IST)
जमीन विवाद में सगे भाई की हत्या करने वाला गिरफ्तार Ranchi News
रांची में शनिवार को पुलिस गिरफ्त में आरोपित। जागरण

रांची, जासं। रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के रुगड़ी गांव में 11 नवंबर को हुई लालू सिंह मुंडा की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मामले में आरोपित वनमाली सिंह मुंडा को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के अनुसार लालू और वनमाली दोनों सगे भाई हैं। दोनों के बीच जमीन विवाद को लेकर रंजिश थी। इस बीच बीते 11 नवंबर को वनमाली और लालू सिंह मुंडा में मारपीट हुई।

loksabha election banner

इसमें लालू की मृत्यु हो गई। इसके बाद वनमाली सिंह मुंडा फरार हो गया। हालांकि मामले में ग्रामीण एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन कर आरोपी को धर दबोचा गया। मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि वनमाली का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। तमाड़ इलाके में हुई डकैती की घटना में वनमाली शामिल था।

ऐसे हुई थी घटना

बीते 11 नवंबर 2020 की सुबह वनमाली सिंह मुंडा अपने घर में बैठकर खाना खा रहा था। उसी दौरान लालू सिंह मुंडा बाजार से आया और वनमाली सिंह मुंडा से कहने लगा कि तुमने मेरे हिस्से की सारी जमीन हड़प ली है। इसी बात को लेकर वनमाली और लालू सिंह मुंडा के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान वनमाली ने लालू को पटक कर उसकी छाती पर लात से मारने लगा। इससे लालू घायल हो गया था। कुछ ही देर में लालू की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। लालू की मौत के बाद बनवाली सिंह मुंडा मौके से फरार हो गया था। इसे बाद में पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.