Move to Jagran APP

दुकान बंद कर अरगोड़ा से लौट रहे जेवर दुकानदार को मारी गोली

रांची अरगोड़ा चौक से दुकान बंद कर घर लौट रहे जेवर दुकानदार विपिन प्रसाद को गोली मार दी गई। विपिन की हालत गंभीर है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 05:17 AM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 06:38 AM (IST)
दुकान बंद कर अरगोड़ा से लौट रहे जेवर दुकानदार को मारी गोली
दुकान बंद कर अरगोड़ा से लौट रहे जेवर दुकानदार को मारी गोली

जागरण संवाददाता, रांची : अरगोड़ा चौक से दुकान बंद कर घर लौट रहे जेवर दुकानदार विपिन प्रसाद को गोली मार दी गई। घटना शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे की है। जब वे अपने भाई प्रकाश सोनार के साथ अलग-अलग बाइक से नयासराय स्थित घर लौट रहे थे। उसी दौरान पुंदाग-नयासराय पुल के पास पहले से घात लगाए तीन नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। पहले प्रकाश के पॉकेट में झपटने की कोशिश की। इससे वे लड़खड़ा गए। फिर, विपिन की बाइक से उनकी बाइक सटा दिया। इससे विपिन गिर गए। इसके बाद अपराधियों ने अचानक विपिन पर प्वाइंट करते हुए गोली मार दी। इसके बाद बाइक पर सवार होकर तेजी से भाग निकले। गोली उनके पेट में लगी है। गोली लगने के बाद विपिन घायल होकर गिर पड़े। इसबीच साथ में मौजूद भाई ने वहां से गुजर रहे एक कार को रोका और अस्पताल ले जाने में मदद की गुहार लगाई। इससे राहगीर अपनी कार में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। मेडिका के आइसीयू में भर्ती कराया गया है। मेडिका के डॉक्टर देर रात तक उनके शरीर से गोली निकालने के प्रयास में जुटे थे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस : इसकी सूचना पुंदाग और नगड़ी थाने की पुलिस मिली। इसके बाद घटनास्थल पर नगड़ी थानेदार संतोष पांडेय और पुंदाग ओपी प्रभारी पहुंचे। घटनास्थल पर छानबीन की। हालांकि कोई सुराग नहंीं मिला। बाद में पुलिस के अधिकारी मेडिका पहुंचकर जानकारी ली। मौके पर ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर, हटिया डीएसपी प्रभात रंजन बरवार सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस गोलीबारी के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस को परिजनों ने पारिवारिक विवाद में फायरिग किए जाने की बात भी बताया है। पुलिस इस बिंदू पर भी जांच कर रही है। एक दिन पहले भी हुई थी रास्ता रोकने की कोशिश : विपिन प्रसाद के साथ मौजूद भाई प्रकाश का कहना है कि लूट के इरादे से अपराधियों ने गोली मारी है। हालांकि गोली मारने के बाद अपराधी तेजी से नयासराय रोड की ओर भाग निकले। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले भी उन्हें रास्ता रोकने का प्रयास किया गया था। पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर छानबीन शुरू कर दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.