झारखंड के लातेहार में बंद घर से तीन लाख के जेवरात की चोरी
सदर थाना क्षेत्र अम्बाकोठी निवासी चंदन कुमार पांडेय के बंद घर से शुक्रवार की रात लाखों रुपए की जेवरात चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। चोरों द्वारा बंद घर से लगभग तीन लाख मूल्य के जेवरात लॉकर तोड़कर फरार हो गए।
लातेहार, संसू। सदर थाना क्षेत्र अम्बाकोठी निवासी चंदन कुमार पांडेय के बंद घर से शुक्रवार की रात लाखों रुपए की जेवरात चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। चोरों द्वारा बंद घर से लगभग तीन लाख मूल्य के जेवरात लॉकर तोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह जब मकान मालिक को हुई तो वो वापस आए तो सारा घर अस्त -व्यस्त पाया। चोर अलमीरा तोड़कर रखे जेवरातों में से सोने का सात पीस अंगूठी,सोने का एक सेट हार, सोने का एक मंगलसुत, सोने का एक चेन, सोने का एक बाली,सोने का एक मंगटीका, सोने, चांदी का एक जोड़ा पायल जेवरात व दस हजार रुपये नगद समेत अन्य लगभग तीन लाख मूल्य की चोरी को अंजाम दिया।
भुक्तभोगी चंदन कुमार पांडेय ने बताया कि रिश्तेदार के बीमार होने के कारण कीनामाड़ के समीप देखने के लिए गए हुए थे। यह घटना शुक्रवार रात की है। मकान में हुए चोरी की लिखित जानकारी थाना में दी गई। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने दल - बल के साथ भुक्तभोगी के घर पर पहुंच कर मुआयना किए। पुलिस ने चोरों द्वारा ताला तोड़ने में प्रयोग किए गए लोहे के सामग्री बरामद कर ले गई है। थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि बहुत जल्द चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।