Move to Jagran APP

JEE Main Admit Card: जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 इस तरह डाउनलोड करें @jeemain.nta.nic.in

JEE Main Admit Card नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेईई मेन 2022 के लिए पहले सेशन का रजिस्‍ट्रेशन समाप्‍त हो गया है। अब एनटीए की ओर से योग्‍य छात्रों का एडमिट कार्ड हॉल टिकट ऑनलाइन जारी किया जाएगा। जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड jeemain nta nic in 2022 admit card

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 26 Apr 2022 09:53 AM (IST)Updated: Tue, 26 Apr 2022 02:08 PM (IST)
JEE Main Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड jeemain nta nic in 2022 admit card

रांची, जेएनएन। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, जेईई मेन 2022 के लिए पहले सेशन का रजिस्‍ट्रेशन समाप्‍त हो गया है। जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 (JEE Main Admit Card 2022) प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए  आधिकारिक वेबसाइट @jeemain.nta.nic.in पर नियमित नजर रखें। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन का एडमिट कार्ड जून महीने के पहले हफ्ते में जारी किए जाने की संभावना है।

loksabha election banner

एनटीए द्वारा जेईई मेन एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा दी जाएगी। जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 सत्र 1 से संबंधित एग्जाम सेंटर, सिटी की अग्रिम सूचना एडमिट कार्ड जारी करने से पहले छात्रों को दी जाएगी। एजेंसी की ओर से जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट @jeemain.nta.nic.in से जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 (JEE Main Admit Card 2022) @jeemain.nta.nic.in पर एनटीए द्वारा रिलीज किया जाता है। जेईई मेन 2022 का एडमिट कार्ड दोनों सत्रों के लिए अलग-अलग यानी सत्र 1 (जून) और सत्र 2 (जुलाई) जारी किया जाएगा। जेईई मेन रजिस्‍ट्रेशन करने वाले छात्र जेईई मेंस प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में सक्षम होंगे।

जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड में महत्वपूर्ण जानकारियां, जैसे जेईई मेन परीक्षा केंद्र का पता, आवंटित तिथिऔर समय, दिशानिर्देश आदि दिया हुआ होगा। जेईई मेन परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करते समय उम्मीदवारों को जेईई मेन 2022 का अपना प्रवेश पत्र साथ ले जाना होगा। वैध प्रवेश पत्र के बिना छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। केवल जेईई मेन 2022 के पंजीकृत उम्मीदवार ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने जेईई मेन 2022 परीक्षा आयोजित करने की तारीखों की घोषणा पहले ही कर दी है। जेईई मेन 2022 परीक्षा सत्र 1 (जून) 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 जून 2022 को देशभर के कई केंद्रों पर ली जाएगी। दूसरे सेशन (जुलाई) का एग्जाम 21, 22, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 जुलाई 2022 को आयोजित होगा।

जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 ऐसे डाउनलोड करें

जिन उम्‍मीदवारों ने जेईई मेन 2022 एप्लीकेशन फार्म सफलतापूर्वक सब्मिट किया है वे अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन एक्सेस कर सकेंगे। एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां देखें पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप...

  • जेईई मेन 2022 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • ‘Through application number and password’ चुनें।
  • आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें,
  • ‘Sign In’ पर क्लिक करें।
  • जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड डिस्प्ले पर दिखाई देगा।
  • छात्रों को भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड और प्रिंट आउट लेना होगा।

आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • जेईई मेन एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं।
  • फिर, 'Through application number and date of birth' विकल्प चुनें।
  • जेईई मेन 2022 आवेदन संख्या और जन्म तिथि प्रदान करनी होगी।
  • 'Sign In' पर क्लिक करें
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा और कैंडिडेट को इसे डाउनलोड करना होगा और प्रिंट आउट लेना होगा।

जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 में उम्मीदवारों को तमाम जानकारियां दी जाती हैं। छात्रों को अनिवार्य तौर पर यहां दी गई पूरी जानकारी की जांच जरूर करनी चाहिए। सामान्‍यत: जेईई मेन एडमिट कार्ड में उम्‍मीदवारों के सारे पर्सनल डिटेल्‍स और एग्‍जाम डिटेल्‍स दर्ज किए जाते हैं।

  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता का नाम
  • जन्म की तारीख
  • लिंग
  • कैटेगरी
  • पात्रता की स्थिति
  • जेईई मेन 2022 रोल नंबर
  • पेपर जिनमें उम्मीदवार को भाग लेना है
  • जेईई मेन 2022 आवेदन फॉर्म संख्या
  • जेईई मेन 2022 आवंटित परीक्षा केंद्र
  • आवंटित तिथि और समय
  • उम्मीदवार का हस्ताक्षर और फोटो
  • उम्मीदवार के माता-पिता के हस्ताक्षर
  • परीक्षा के लिए जरूरी दिशानिर्देश

जेईई एडमिट कार्ड रिलीज डेट

  • सेशन 1- जून, 2022 के दूसरे हफ्ते तक
  • सेशन 2- जुलाई, 2022 के दूसरे हफ्ते तक

जेईई मेन प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट : @jeemain.nta.nic.in

  • संपर्क विवरण : हेल्‍पलाइन नंबर 7703859909/8076535482
  • ई-मेल आइडी - jeemain-nta@gov.in

परीक्षा शहरों की संख्या

  • भारतीय परीक्षा केंद्र - 501
  • भारत के बाहर परीक्षा केंद्र - 25

जेईई मेन 2022 परीक्षा तिथि

  • सत्र 1 (जून) - 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 जून 2022
  • सत्र 2 (जुलाई) - 21, 22, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 जुलाई 2022

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.