Move to Jagran APP

Jamshedpur Corona Update: जमशेदपुर में आज फिर मिले 03 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 30; जानें ताजा हाल

Jamshedpur Corona Update झारखंड में मंगलवार को फिर से 30 कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 438 पर पहुंच गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 04:26 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 05:47 AM (IST)
Jamshedpur Corona Update: जमशेदपुर में आज फिर मिले 03 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 30; जानें ताजा हाल
Jamshedpur Corona Update: जमशेदपुर में आज फिर मिले 03 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 30; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Jamshedpur Corona Update झारखंड में मंगलवार को फिर से 30 कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 438 पर पहुंच गया है। आज के ताजा मामलों में जमशेदपुर में 3 और धनबाद में 3 पॉजिटिव केस मिले हैं। जमशेदपुर के न्‍यूसीताराम डेरा और धालभूम में आज मिले दो नए मरीज के साथ अबतक कुल 30 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। जमशेदपुर के डीसी रविशंकर शुक्‍ला के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव दोनों मरीजों को टीएमएच में भर्ती करा दिया गया है। सुरक्षा संबंधी तमाम एहतियात बरते जा रहे हैं।

loksabha election banner

झारखंड में आज अबतक मिले 30 कोरोना पॉजिटिव

  1.     गुमला : 06
  2.     पश्चिमी सिंहभूम : 04
  3.    धनबाद : 03
  4.     गढ़वा : 03
  5.     हजारीबाग : 03
  6.     जमशेदपुर : 03
  7.     कोडरमा : 02
  8.     खूंटी : 02
  9.     पलामू : 01
  10.     रिम्‍स : 01
  11. लोहरदगा : 01
  12. सरायकेला खरसावां : 01

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को जमशेदपुर में कोरोना सं‍क्र‍मण के दायरे में आया व्‍यक्ति पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह पुरुलिया के बलरामपुर से जमशेदपुर आया था। वह पहले से ही टाटा मेडिकल हॉस्पिटल में इलाजरत है। उसे 24 मई को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। अब उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जांच में पॉजिटिव मिलने के बाद उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान तेज कर दी गई है। उधार धालभूम में एक प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमित मिला है।

कोल्‍हान में अबतक के कोरोना संक्रमितों की बात करें तो जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम में 39, पूर्वी सिंहभूम, चाईबासा में 13 और सरायकेला खरसावां में अबतक 4 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। इस तरह कुल 47 कोरोना मरीज कोल्‍हान में अबतक मिले हैं। बीते दिन जमशेदपुर में एक और पश्चिमी सिंहभूम में तीन मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.