Move to Jagran APP

Jamshedpur Coronavirus Update: जमशेदपुर में 24 घंटे में 169 कोरोना पॉजिटिव, 05 मौत; जानें ताजा हाल

Jamshedpur Corona News झारखंड के जमशेदपुर में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में यहां 169 कोरोना मरीज मिले। जबकि 5 संक्रमितों की मौत हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 10:14 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 10:02 PM (IST)
Jamshedpur Coronavirus Update: जमशेदपुर में 24 घंटे में 169 कोरोना पॉजिटिव, 05 मौत; जानें ताजा हाल
Jamshedpur Coronavirus Update: जमशेदपुर में 24 घंटे में 169 कोरोना पॉजिटिव, 05 मौत; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Jamshedpur, Jharkhand Coronavirus News Update Jamshedpur Corona News झारखंड के जमशेदपुर में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में यहां 169 कोरोना मरीज मिले। गुरुवार को 91 और शुक्रवार को 78 मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि 5 संक्रमितों की कोरोना से मौत हो गई। शहर में जिस तेजी से संक्रमितों की संख्‍या बढ़ रही है, उससे माना जा रहा है कि अगस्‍त के दूसरे पखवारे तक यहां कोरोना का कहर चरम पर होगा। इधर शनिवार को झारखंड में 209 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक 126 नए मामले राजधानी रांची से सामने आए हैं।

loksabha election banner

झारखंड में कोरोना संक्रमण से हालात बिगड़ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के खतरनाक होने का अंदाज सहज लगाया जा सकता है, कि यहां अब रोज 500 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। कोरोना से मौतों की संख्‍या भी पहले के मुकाबले कई गुणी बढ़ गई है। औसतन 3 से 4 मौतें प्रतिदिन हो रही हैं।

गुरुवार को 420 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। आज रांची में 198 नए मामले सामने आए हैं। जमशेदपुर में फिर से 91 संक्रमित मिले हैं। आज के ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 7000 के पार कर गया है। जबकि आज राज्‍य में कोरोना से 3 मौतें हुई हैं। अबतक कोरोना से मौत का आंकड़ा 80 पर आ पहुंचा है। आज मिले कोरोना मरीजों में धनबाद में 33, हजारीबाग में 13, पलामू में 20, रामगढ़ में 09 और लोहरदगा में 03 नए मामले शामिल हैं। राज्‍य में आज 125 कोरोना संक्रमित कोरोना को हराकर स्‍वस्‍थ हुए हैं।

झारखंड में 420 कोरोना मरीज मिले हैं गुरुवार को, कोरोना से 3 मौत

  1. रांची : 198
  2. धनबाद : 33
  3. जमशेदपुर : 91
  4. पलामू : 20
  5. हजारीबाग : 13
  6. रामगढ़ : 09
  7. लोहरदगा : 03
  8. पश्चिम सिंहभूम : 18
  9. सरायकेला खरसावां : 09


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.