Coronavirus Jamshedpur: जमशेदपुर में आज फिर मिले 11 कोरोना पॉजिटिव, मची खलबली; जानें ताजा हाल
Coronavirus in Jamshedpur झारखंड में मंगलवार को 60 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज सबसे अधिक 25 मामले सरायकेला 14 धनबाद और 11 कोरोना मरीज जमशेदपुर में मिले।
रांची, जेएनएन। Coronavirus in Jamshedpur झारखंड में मंगलवार को 60 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज सबसे अधिक 25 मामले सरायकेला, 14 धनबाद और 11 कोरोना मरीज जमशेदपुर में मिले। आज अभी तक कुल 60 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 35 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। आज के ताजा मामलों के साथ राज्य में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 2486 पर पहुंच गया है। अबतक राज्य में कोरोना संक्रमण से कुल 15 मौतें हो चुकी हैं।
यहां मिले नए संक्रमित
सरायकेला-खरसावां : 25, धनबाद : 14, पूर्वी सिंहभूम : 11, साहिबगंज : 03, देवघर : 02 बोकारो : 01, दुमका : 01, गिरिडीह : 01, रामगढ़ : 01, रांची : 01
यहां स्वस्थ हुए मरीज
सिमडेगा : 17, गिरिडीह : 14, खूंटी : 01, रामगढ़ : 01, रांची : 01, सरायकेला : 01