Jamshedpur Corona News: जमशेदपुर में 01, प सिंहभूम में 3 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 408; जानें ताजा हाल
झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 408 पर पहुंच गया है। सोमवार को फिर से जमशेदुपर में एक कोरोना मरीज की पहचान की गई है। यह बारीडीह का रहने वाला है।
रांची, जेएनएन। झारखंड में आज फिर 31 कोरोना मरीज मिले हैं। सोमवार को सामने आए ताजा मामलों में रांची में 10, लातेहार में 5 और प सिंहभूम व सिमडेगा में 3-3 कोरोना पॉजिटिव केस शामिल हैं। रामगढ़ में 2, बोकारो में 2, गढ़वा में 2, गुमला, पलामू, जमशेदपुर और खूंटी में एक कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है। जमशेदपुर के बारीडीह में कोरोना के एक नए मामले की पहचान हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4048 हो गया है। राज्य के 23वें जिले खूंटी में भी कोरोना संक्रमण पहुंच गया है। अब सिर्फ साहिबगंज जिला ही कोरोना संक्रमण से सुरक्षित बचा है। आज खूंटी में पहली बार एक मामला सामने आया है।
सोमवार को झारखंड में यहां मिले 31 कोरोना मरीज
- रांची : 10
- लातेहार : 05
- सिमडेगा : 03
- प सिंहभूम : 03
- बोकारो : 02
- गढ़वा : 02
- जमशेदपुर : 01
- पलामू : 01
- गुमला : 01
- खूंटी : 01
- रामगढ़ : 02
जमशेदपुर के डीसी रविशंकर शुक्ला ने बताया कि सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के लोहियापथ बारीडीह में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इस मरीज की पहचान के बाद टीएमएच अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। अब तक इस पूरे इलाके में 5 कोरोना मरीजों का पता चल चुका है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। यहां जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी गई है। कंटेनमेंट जोन में लोगों को घर से निकलने की सख्त मनाही कर दी गई है। सुरक्षा के तमाम एहतियात बरते जा रहे हैं।