Move to Jagran APP

जगुआर जवान के घर चोरी के बाद लगाई आग, कई महत्वपूर्ण कागजात जलाए

रांची में चोर उत्पात मचा रहे हैं। रोजाना चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Nov 2021 09:00 AM (IST)Updated: Sat, 13 Nov 2021 09:00 AM (IST)
जगुआर जवान के घर चोरी के बाद लगाई आग, कई महत्वपूर्ण कागजात जलाए
जगुआर जवान के घर चोरी के बाद लगाई आग, कई महत्वपूर्ण कागजात जलाए

जागरण संवाददाता, रांची/रातू: रांची में चोर उत्पात मचा रहे हैं। रोजाना चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। रातू थाना क्षेत्र में छठ मनाने गांव गए तीन लोगों के घर में चोरी हुई। जिसमें गोविदनगर स्थित एक जगुआर जवान रजनीश कुमार का घर भी शामिल है। चोरों ने जवान के घर चोरी करने के बाद आग लगा दी। बैग में रखे जमीन के दस्तावेज, सर्टिफिकेट आदि महत्वपूर्ण कागजात को भी आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा झिरी स्थित जामुनटंगरा निवासी विश्वरंजन प्रसाद के घर से भी करीब तीन लाख रुपये के गहने, कीमती सामान चोर ले गया। कमड़े में भी एक घर में चोरी हुई है। पड़ोसियों की सूचना पर भुक्तभोगी परिवार छठ छोड़कर रांची पहुंचे। इसकी जानकारी रातू थाना पुलिस को दी गई। राजधानी में जिस प्रकार से चोरी की घटना सामने आ रही है इससे राजधानीवासियों में दहशत का माहौल हो गया है। लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार जगुआर जवान रजनीश कुमार द्विवेदी रांची में ही पोस्टेड हैं। नौ नवंबर को छठ पूजा में अपने गांव पलामू गए हुए थे। घर में कोई नहीं था। 10 नवंबर की सुबह पड़ोसियो ने फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही रजनीश रांची पहुंचे। घर आने पर देखा कि ताला टूटा हुआ है। घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था। घर से करीब एक लाख रुपये मूल्य के गहना, कीमती सामान गायब थे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना रातू पुलिस को दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर पूरे घर की छानबीन की। फिगर प्रिट एकत्र किया गया। हालांकि, अभी तक चोर को नहीं पकड़ा जा सका है।

दूसरी ओर झिरी स्थित जामुनटंगरा निवासी विश्वरंजन पिता नागेश्वर प्रसाद छठ में बिहार के आरा स्थित अपने गांव गये थे। घर में चोरी की सूचना मिलते ही भागते हुये रांची आये। घर की छानबीन की तो आलमीरा का लॉक टूटा हुआ था। चोरों ने आलमीरा में रखे 30 हजार रुपये सहित लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के गहना, कीमती सामान गायब कर दिया।विश्वरंजन ने इसकी सूचना रातू थाना पुलिस को दी है। तीसरी घटना कमड़े के शिवनगर में घटी है। यहां भी चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। हालांकि, भुक्तभोगी परिवार ने अभी तक इसकी सूचना रातू थाना पुलिस को नहीं दी है।

क्या कहते हैं ग्रामीण एसपी

छठ में बड़ी संख्या में लोग अपने गांव गये हुए थे। चोरों ने इसी का फायदा उठाया है। अभी तक अपराधी पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस अपराधी को पकड़ने के लिए लगातार छानबीन कर रही है। जल्द अपराधी पकड़े जाएंगे।

नौशाद आलम, ग्रामीण एसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.