JAC 8th results 2019: jac.nic.in पर किसी समय जारी हो सकता है Jharkhand board class 8th result
Jharkhand JAC 8th results 2019 jac.nic.in जैक की आठवीं बोर्ड की परीक्षा में साढ़े पांच लाख छात्र शामिल हुए।
रांची, जेएनएन। Jharkhand JAC 8th results 2019 झारखंड एकेडमिक काउंसिल आठवीं बोर्ड का रिजल्ट जल्द जारी कर सकता है। 11 फरवरी 2019 को हुई इस परीक्षा में 5 लाख 56 हजार छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा के नतीजे जैक की वेबसाइट jac.nic.in पर भी देखा जा सकता है।
जैक ने पहली दफा इस बार आठवीं बोर्ड की परीक्षा में ओएमआर शीट में सवालों के जवाब देने की व्यवस्था की थी। इससे पहले गुरुवार को Jharkhand JAC 9th results 2019 जारी किए गए थे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही आठवीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
आठवीं बोर्ड के रिजल्ट में छात्रों को उत्तरपुस्तिका में मिले अंक के अलावा विद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं से कराए जा रहे विभिन्न शैक्षणिक कार्यों और क्रियाशीलता के लिए विद्यालय द्वारा दिए गए अंकों को जोड़कर संयुक्त रिपोर्ट कार्ड यानी अंक पत्र जारी किया जा रहा है। इस बार छात्रों को अंक के बदले सीधे ग्रेड दिए जाएंगे।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आठवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम बुधवार को सभी डीईओ के बाल समागम में शामिल होने के कारण रोक दिया गया था। जैक सचिव महीप सिंह ने बताया कि परिणाम जारी करने की व्यवस्था की जा रही है। बताया कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आठवीं बोर्ड परीक्षा में राज्य के लगभग पांच लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।
Steps to Check Jharkhand JAC Class 8th Result 2019 Online
तकनीकी समस्याओं या कठिनाइयों से बचने के लिए, छात्र जेएसी 8 वीं कक्षा के परिणाम 2019 को ऑनलाइन प्राप्त करने या जांचने के लिए नीचे सूचीबद्ध सरल चरणों का पालन कर सकते हैं। इस कदम से छात्रों को स्पैम वेबसाइटों से बचने में मदद मिलेगी और उन्हें JAC परिणाम 2019 को आसानी से जांचने में मदद मिलेगी।
ऐसे चेक करें जेएसी कक्षा 8वीं का रिजल्ट
• स्टेप 1: jac.nic.in / jacresults.com / jac.jharkhand.gov.in / jharresults.nic.in पर जाएं।
• स्टेप 2: झारखंड जेएसी कक्षा 8वीं परिणाम 2019 के लिए सीधे लिंक प्राप्त करें
• स्टेप 3: अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी इनपुट करें
• स्टेप 4: जानकारी का वेरिफिकेशन करें और जमा करें
• स्टेप 5: जेएसी 8वीं कक्षा के परिणाम 2019 को ऑनलाइन देखें
• स्टेप 6: PDF डाउनलोड करें या प्रिंटआउट लें