Move to Jagran APP

VIDEO: JAC 10th Result 2019: 10वीं में हजारीबाग की प्रिया राज स्‍टेट टॉपर, 71% परीक्षार्थी सफल

JAC 10th Result 2019. मैट्रिक की परीक्षा में करीब साढ़े चार लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। JAC 10th Result 2019 परीक्षाफल jacresults.com और jac.nic.in पर देखें।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 16 May 2019 09:19 AM (IST)Updated: Fri, 17 May 2019 04:10 PM (IST)
VIDEO: JAC 10th Result 2019: 10वीं में हजारीबाग की प्रिया राज स्‍टेट टॉपर, 71% परीक्षार्थी सफल
VIDEO: JAC 10th Result 2019: 10वीं में हजारीबाग की प्रिया राज स्‍टेट टॉपर, 71% परीक्षार्थी सफल

रांची, जेएनएन।  JAC 10th Result 2019 बारहवीं बोर्ड परिणाम के बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने  10वीं का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया है। इससे पहले बुधवार को रिजल्‍ट प्रकाशित करने की तमाम तैयारी पूरी कर ली गई थी। इस साल 70.77 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है। 2016, 2017 और 2018 के मुकाबले 2019 का रिजल्ट काफी अच्छा रह है। 10वीं के नतीजे को लेकर छात्र और उनके अभिभावक खासे उत्‍साहित दिख रहे हैं। अपना र‍िजल्‍ट देखने के लिए jacresults.com या jac.nic.in और jac.jharkhand.gov.in और jagranjosh.com पर क्लिक करें।

loksabha election banner

JAC 10th Result 2019 LIVE UPDATES:

07:08 PM: झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने दी बधाई
मैट्रिक की परीक्षा में पास हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई। स्टेट टॉपर बिटिया प्रिया राज समेत सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। रघुवर दास, मुख्यमंत्री

05:48 PMटॉपर्स

05:08 PM: स्टेट टॉपर प्रिया राज परिवार के साथ

03:49 PM:

प्रिया राज के स्‍टेट टॉपर बनने की खुशी, हजारीबाग के इंदिरा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जश्‍न का माहौल।

03:38 PM:

हजारीबाग के इंदिरा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा प्रिया राज बनीं स्‍टेट टॉपर
03:35 PM: मां की वजह से बनी टॉपर, आगे जाकर बनना है इंजीनियर: प्रिया राज
साधारण परिवार से आने वाली इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा प्रिया राज ने मैट्रिक की परीक्षा में 99.29 प्रतिशत अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बनी हैं। उनके पिता बसंत जीत तिवारी को टॉपर बनने की दैनिक जागरण के फोन से ही मिली। जानकारी मिलते ही उनके पहले शब्द थे..आज बेटी ने गर्व से भर दिया है। प्रिया ने बताया कि टॉपर बनने में मेरी मां बबिता देवी व विद्यालय के शिक्षकों का योगदान है।

  • साधारण परिवार से है प्रिया, पिता की रांची के चुटिया में है हार्डवेयर दुकान
  • दैनिक जागरण के फोन से मिली पिता को बेटी के टॉपर बनने की जानकारी

शुरु से मुझे मां ने आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कहा बेटियां हो तो और अच्छा करके दिखाना है। ताकि समाज में खुद की पैरों पर खड़ी हो सको। मां ने आगे बढ़ाया और शिक्षकों ने मार्गदर्शन दिया। इस वजह से कक्षा प्रथम से ही मैं लगातार टॉप करती रही। मैट्रिक का परिणाम पिछली पढ़ाई के बदौलत ही मिली है। मैंने अपना बेस मजबूत रखा। बताया कि मुझे मां ने इतना आत्मविश्वास दिया था कि मैंने रिजल्ट के पहले मां को कहा था मैं टॉप कर सकती हूं। प्रिया आगे जाकर आइआइटी कर इंजीनियर बनाना चाहती है। विद्यालय की छात्रा रही कैप्टन शिखा सुरभि भी उनकी प्रेरणा रही हैं।

03:23 PM:

03:13 PM: 

03:08 PM: झारखंड बोर्ड के अनुसार इस बार 10वीं की परीक्षा के लिए 441605 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा। जिनमें 438256 परीक्षार्थी एग्‍जाम में शामिल हुए। जारी परीक्षा परिणाम के मुताबिक प्रथम श्रेणी में 167916 परीक्षार्थी सफल रहे। 125853 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में पास हुए। जबकि 16389 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में सफल रहे। 70.77% विद्यार्थियों ने JAC 10th Result 2019 में सफलता पाई है।

03:02 PM: हजारीबाग के इंदिरा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा प्रिया राज ने 99.29 फीसदी अंक लाकर स्‍टेट टाॅपर होने का गौरव हासिल किया है। बसंतजीत तिवारी की बेटी प्रिया रांची के चुटिया मोहल्‍ले के सिरमटोली की रहनेवाली है।

02:55 PM: 10वीं में हजारीबाग की प्रिया राज ने टॉप  किया है उन्हें 99.29 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं।

02:52 PM: लड़कों का रिजल्ट 72.99% जबकि लड़कियों का रिजल्ट 68.67% रहा।

02:27 PM: स्टेट टॉपर हजारीबाग की छात्रा को 99.29 प्रतिशत अंक मिला है। हजारीबाग के इंदिरा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा है।

02:18 PM: 2018 में नेतरहाट के तुषार रंजन ने टॉप किया था।

02:04 PM: पहले पर पलामू (79.74%), दूसरे पर गिरिडीह (79.17%) और तीसरे स्‍थान पर हजारीबाग (77.54%) जिला है।

02:01 PM: 79.74 प्रतिश के साथ पलामू पहले स्थान पर रहा है।

02:00 PM: रांची छठे स्थान पर रहा है।

01:57 PM: पिछले तीन साल के मुकबाले इस बार का रिजल्ट अच्छा रहा है।

01:54 PM: झारखंड बोर्ड के 10वीं के 70.77% छात्र हुए पास हैं।

01:52 PM: झारखंड बोर्ड की दसवीं का रिजल्ट घोषित हो चुका है।

01:50 PM:

 

01:48 PM: झारखंड एकेडमिक काउंसिल में प्रेस कांफ्रेंस शुरू। इस बार के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर रहे हैं जैक अध्‍यक्ष अरविंद कुमार सिंह।

01:46 PM: जल्दी ही घोषित होगा 10वीं का र‍िजल्‍ट, प्रेस कांफ्रेंस शुरू

01:36 PM: इस साल दसवीं की परीक्षा 20 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित करवाई गई थी।

01:31 PM: प्रेस कांफ्रेंस थोड़ी ही देर में शुरू होने वाली है।

01:30 PM: 12वीं के बाद क्‍या 10वीं में भी झारखंड बोर्ड में छात्रों से आगे रहेंगी छात्राएं ।

01:23 PM: जैक की 10वीं परीक्षा के परिणाम को लेकर उम्‍मीद है कि इस बार 2018 के 59.48 फीसद के मुकाबले बेहतर परिणाम आएगा।

 01:22 PM: बोर्ड में प्रेस कांफ्रेंस की तैयारी शुरू। कांफ्रेंस हॉल में चहल-पहल बढ़ी। सिस्‍टम को व्‍यवस्थित करने में जुटे काउंसिल के कर्मी।

 01:18 PM: खबर है कि रिजल्ट समय से पहले भी घोषित हो सकता है।

 01:16 PM: लेकिन शायद इस बार ऐसा नहीं लग रहा है।

 01:14 PM: पिछले साल एक प्रेस कांफ्रेंस के बाद रिजल्ट की घोषणा की गई था। 

 01:10 PM: रिजल्ट यहां भी चेक किया जा सकता है- Jac 10th Result 2019

01:08 PM: 2018 में लड़कियों का परीक्षा परिणाम प्रतिशत 57.29 रहा जबकि लड़कों का 61.79 प्रतिशत रहा था।

01:06 PM: पिछले साल चार लाख से ज्यादा छात्रों ने 10वीं का एग्जाम दिया था। जिनमें से 59.48 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। 

01:05 PM: 2018 में 12 मई को 10वीं के रिजल्ट की घोषणा हुई थी।

01:00 PM: 14 मई को JAC 12th Result आने के बाद अब 10वीं के छात्रों को भी परिणामों का इंतजार है।

12:59 PM: साढ़े चार लाख विद्यार्थी रिजल्ट के इंतजार में हैं।

12:58 PM: छात्र jacresults.com या jac.nic.in और jac.jharkhand.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

12:57 PM: प‍िछले साल 59.48% छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में सफलता पाई थी।

12:56 PM: थोड़ी देर में जारी होगा जैक की 10वीं कक्षा का रिजल्‍ट।

12:55 PM: परीक्षा परिणाम को लेकर बोर्ड में पहुंचे झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्‍यक्ष अरविंद कुमार सिंह  और सचिव महीप कुमार सिंह । 

12:53 PM: झारखंड बोर्ड आज डेढ़ बजे तक 10वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। 

 12:35 PM: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने JAC 10th Result 2019 जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड की ओर से रिजल्‍ट डेढ़ बजे जारी किया जाएगा।

 11:35 AM: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्‍यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि JAC 10th Result 2019 कभी भी जारी किया जा सकता है। रिजल्‍ट जल्‍द ही जारी होंगे। बोर्ड की जानकारी से लग रहा है कि रिजल्‍ट संभवत: गुरुवार को दोपहर बाद जारी कर दिए जाएंगे।

 08:35 AM: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के सूत्रों का कहना है कि JAC 10th Result 2019 की तमाम तैयारी पूरी कर ली गई है। रिजल्‍ट जल्‍द ही जारी होंगे। बोर्ड की जानकारी से यह अनुमान है कि रिजल्‍ट संभवत: गुरुवार को जारी कर दिए जाएंगे।
07:50 AM: छात्रों को अपना र‍िजल्‍ट देखने के लिए jacresults.com या jac.nic.in और jac.jharkhand.gov.in पर जाना होगा। यहां नाम, क्रमांक आदि जरूरी जानकारी दर्ज कराने के बाद रिजल्‍ट प्राप्‍त किया जा सकता है।

06:15 AM: JAC झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 10वीं की परीक्षा 20 फरवरी, 2019 से शुरू होकर 9 मार्च तक चली थी। साल 2018 में झारखंड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट (JAC 10th Result) 12 मई को जारी किया गया था। हालांकि, 14 मई को JAC 12th Result आने के बाद अब 10वीं के छात्रों को भी परिणामों का इंतजार है। ये छात्र बोर्ड परीक्षा के नतीजे जानने को बेकरार हैं।

झारखंड के 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए परिणाम झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा परिणाम jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर भी देखा जा सकता है। झारखंड बोर्ड की 10वीं बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से 9 मार्च तक ली गई थी। इसमें 4.5 लाख छात्र शामिल हुए थे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्‍यक्ष अरविंद कुमार स‍िंह ने बताया क‍ि बोर्ड ने एक द‍िन पहले ही 12वीं के साइंस और कॉमर्स के परीक्षाफल प्रकाशित कर द‍िए हैं। 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जल्‍द जारी किए जाएंगे।  अपना र‍िजल्‍ट देखने के लिए jacresults.com या jac.nic.in और jac.jharkhand.gov.in पर क्लिक करें।

बता दें क‍ि 2018-2019 शैक्षणिक सत्र में झारखंड की10वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग साढ़े 4 लाख छात्र शामिल हुए हैं। वर्ष 2018 में JAC 10वीं बोर्ड का परिणाम 12 मई को घोषित किया गया था। प‍िछले साल 59.48% छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में सफलता पाई थी। अपना र‍िजल्‍ट देखने के लिए jacresults.com या jac.nic.in और jac.jharkhand.gov.in पर क्लिक करें।

छात्र 10वीं परीक्षा का परिणाम झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट पर जाकर जान सकते हैं। रिजल्‍ट को  सुविधानुसार डाउनलोड भी क‍िया जा सकता है। अपना र‍िजल्‍ट देखने के लिए jacresults.com या jac.nic.in और jac.jharkhand.gov.in पर क्लिक करें। 

JAC 10th Result 2019 -  Jharkhand JAC 10th Result 2019 -  र‍िजल्‍ट को ऐसे करें डाउनलोड 

  • Step 1. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in पर जाएं।
  • Step 2. JAC 10 वीं परिणाम के URL को क्‍लिक करें।
  • Step 3. यहां खुलने वाले नए व‍िंडो में जाएं।
  • Step 4. यहां अपना रॉल नंबर भरें।
  • Step 5. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • Step 6. आपका JAC 10th Result 2019 मैट्रिक परीक्षा का परिणाम द‍िखेगा।
  • Step 7. अपना र‍िजल्‍ट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.