Move to Jagran APP

इरफान अंसारी बोले, निशिकांत कांग्रेस में क्‍यों नहीं शामिल हो जाते

Jharkhand. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. इरफान अंसारी ने निशाना साधा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 02:36 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 02:36 PM (IST)
इरफान अंसारी बोले, निशिकांत कांग्रेस में क्‍यों नहीं शामिल हो जाते
इरफान अंसारी बोले, निशिकांत कांग्रेस में क्‍यों नहीं शामिल हो जाते

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड में कांग्रेस विधायक दल को तोड़कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार गिराने का दावा कर रहे भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. इरफान अंसारी ने निशाना साधा है। इरफान का कहना है कि निशिकांत दुबे को भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए। कांग्रेस उनका स्वागत करेगी। गौरतलब है कि निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि अगर पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव कांग्रेस में शामिल होंगे तो कांग्रेस के 10 विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं।

loksabha election banner

इरफान अंसारी ने प्रदीप यादव को कांग्रेस में शामिल करने का सबसे पहले विरोध किया था। आज भी वे अपनी बात पर कायम हैं, हालांकि कांग्रेस विधायक दल में इसे लेकर मतभेद पर वे कुछ नहीं बोलना चाहते। उनका कहना है कि बाबूलाल मरांडी अपने साथ प्रदीप यादव को भाजपा में लेकर जाएं। प्रदीप यादव को इरफान अंसारी ने रिजेक्टेड माल तक कहा है। सरकार गिराने के निशिकांत के दावे पर इरफान अंसारी ने कहा कि इसका गणित वही समझा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.