रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के लिए एक घंटे में 400 टिकट बुक
भारतीय रेलवे ने मंगलवार से आशिक रूप से रेल सेवा शुरू करने कर फैसला किया है। सोमवार को एक घंटे में 400 टिकट बुक हो गई।
जागरण संवाददाता, राची : भारतीय रेलवे ने मंगलवार से आशिक रूप से रेल सेवा शुरू करने कर फैसला लिया है। राची से दिल्ली और दिल्ली से राची के बीच राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलेगी, लेकिन टिकट बुकिंग के पहले ही दिन आइआरसीटीसी की वेबसाइट निर्धारित समय चार बजे हैंग कर गया। जिससे लोग परेशान रहे। बाद में आइआरसीटीसी ने साइट छह बजे खोलने का निर्णय लिया। वैसे राची से दिल्ली जाने वाली राजधानी स्पेशल ट्रेन के लिए 9:30 बजे से टिकट कटना शुरू हुआ। गति धीमी थी, लेकिन 10:30 बजे तक 400 टिकट कट चुके थे। हालाकि ट्रेन की सीटों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। पहले की व्यवस्था की तरह ही टिकट का भाड़ा और सीटों की संख्या बरकरार है। फर्स्ट एसी 24, सेकंड एसी 260 और थर्ड एसी में 792 बर्थ हैं। यात्रियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
सप्ताह में 2 दिनों तक चलेगी ट्रेन
ट्रेन संख्या 02454 नई दिल्ली - राची राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से बुधवार एवं शनिवार को 15:30 बजे प्रस्थान करेगी, कानपुर आगमन 20:25 बजे तथा प्रस्थान 20:30 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन आगमन 00:45 बजे तथा प्रस्थान 00:55 बजे एवं राची आगमन 10:00 बजे होगा। ट्रेन संख्या 02453 राची-नई दिल्ली राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन राची से प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को 17:40 बजे प्रस्थान करेगी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन आगमन 01:40 बजे तथा प्रस्थान 01:50 बजे, कानपुर आगमन 05:45 बजे तथा प्रस्थान 05:50 बजे एवं नई दिल्ली आगमन 10:55 बजे होगा। ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों को 2 घटा पहले स्टेशन पहुंचना होगा।
स्टेशन पहुंचने के पहले यात्रियों को मास्क पहनना आवश्यक होगा।
प्लेटफार्म में प्रवेश करने से पहले उनका थर्मल स्केनिंग से जाच किया जायेगा।
यात्रियों को बेडरोल की सुविधा ट्रेन में नहीं दी जाएगी साथ ही ट्रेन में किसी भी तरह का पर्दा भी नहीं लगाया जाएगा।
पैंट्रीकार की नहीं होगी कोई सुविधा
ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे जिसमें एसी फर्स्ट क्लास के 01 कोच, एसी टू टियर के 05 कोच, एसी थ्री टियर के 11 कोच, 01 पैंट्री कार तथा 02 जनरेटर यान होंगे। यह ट्रेन पूर्णता वातानुकूलित है।
- टिकटों के खरीदने के लिए अग्रिम अवधि अधिकतम 7 दिनों की है।
- यात्रियों के पास स्टेशन पर आने एवं स्टेशन से जाने के लिए कंफर्म ई टिकट होना आवश्यक है।
- इन ट्रेनों के लिए स्टेशनों के काउंटर से रिजर्वेशन टिकट जारी नहीं किए जाएंगे।
- ट्रेन छूटने से 24 घटे पहले ऑनलाइन ही टिकट रद किए जा सकेंगे। टिकट कैंसिलेशन चार्ज 50 रुपये होगा।