Move to Jagran APP

IRCTC Indian Railways :16 और 20 नवंबर को चलने वाली इस ट्रेन के मिलने लगे टिकट, जल्द कराएं रिजर्वेशन

रांची से जयनगर जाने के लिए ट्रेन नंबर 02821 रांची-जयनगर स्पेशल ट्रेन के टिकट मिलने लगे हैं। 16 और 20 नवंबर को यह ट्रेन रांची से जयनगर के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन में अभी सीटें ही सीटें हैं। अगर छठ पर्व पर आप अपने घर बिहार...

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 08:33 AM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 08:33 AM (IST)
16 और 20 नवंबर को चलने वाली इस ट्रेन के मिलने लगे टिकट। फाइल फोटो

रांची (जागरण संवाददाता) । रांची से जयनगर जाने के लिए ट्रेन नंबर 02821 रांची-जयनगर स्पेशल ट्रेन के टिकट मिलने लगे हैं। 16 और 20 नवंबर को यह ट्रेन रांची से जयनगर के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन में अभी सीटें ही सीटें हैं। अगर छठ पर्व पर आप अपने घर बिहार जाना चाहते हैं, तो फौरन इस ट्रेन में रिजर्वेशन करा लीजिए वरना सीट फुल होते देर नहीं लगेगी।

loksabha election banner

रांची जयनगर स्पेशल ट्रेन में स्लीपर क्लास में 16 नवंबर को 44 सीटें बची हैं। जबकि 20 नवंबर को अभी भी 489 सीटें खाली हैं। थर्ड एसी में 16 नवंबर को 43 सीटें बची हैं। जबकि 20 नवंबर को इसी ट्रेन में थर्ड एसी में 119 सीटें खाली हैं। 16 नवंबर को सेकंड एसी कोच में 4 सीटें ही बची हैं। जबकि 20 नवंबर को 22 सीटें खाली हैं।

तेजी से बुक हो रही है रांची जयनगर स्पेशल ट्रेन की सीटें

रांची जयनगर स्पेशल ट्रेन में टिकट मिलने का सिलसिला गुरुवार की रात से ही शुरू हुआ है। 16 नवंबर के लिए रात 10:00 बजे 2s में 30 के करीब सीटें खाली थीं। लेकिन सुबह इस कोच में दो वेटिंग हो गई है। 16 नवंबर के लिए स्लीपर में बुधवार की रात 10:00 बजे 489 सीटें थीं।

लेकिन सुबह 7:30 बजे इस कोच में महज 43 सीटें ही बची हैं। इसी तरह 16 नवंबर के लिए बुधवार की रात थर्ड एसी कोच में 119 सीटें खाली थीं। लेकिन अब सुबह लगभग 7:30 बजे सिर्फ 43 सीटें ही बची हैं। इसी तरह 16 नवंबर के लिए सेकंड एसी में बुधवार की रात 22 सीटें खाली थीं। लेकिन अब सुबह 7:30 बजे महज 4 सीटें ही बची हैं। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि लोग फौरन अपनी सीटें बुक कराएं। वरना ट्रेन में हाउसफुल का बोर्ड लगते देर नहीं लगेगी।

इस ट्रेन से कर सकते हैं समस्तीपुर और दरभंगा का सफर

छठ पूजा पर अपने गांव जाने वालों के लिए यह अच्छा मौका है। यह ट्रेन 16 और 20 नवंबर को रांची से शाम 4:00  बजे खुलेगी। इसके बाद धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, क्यूल, बरौनी, समस्तीपुर और दरभंगा होते हुए 17 नवंबर को सुबह 7:00 बजे जयनगर पहुंचेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.