अंतरराष्ट्रीय एथलीट तृप्ति सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की
डॉ. तृप्ति सिंह ने अपनी पुस्तक शोध प्रबंध मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेंट की। मुख्यमंत्री ने डॉ. तृप्ति सिंह को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ी देश के गौरव हैं।
रांची, राज्य ब्यूरो। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय एथलीट डॉ. तृप्ति सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर डॉ. तृप्ति सिंह ने अपनी पुस्तक शोध प्रबंध मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेंट की। मुख्यमंत्री ने डॉ. तृप्ति सिंह को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ी देश के गौरव हैं। विश्व के मानचित्र में हमारे देश के खिलाडिय़ों ने भारत को एक अलग पहचान दी है।
गौरतलब है कि डॉ. तृप्ति सिंह मलेशिया के कोचिंग शहर के सारावाक स्टेडियम में 2 से 7 दिसंबर 2019 के बीच आयोजित 100 मीटर बाधा दौड़ में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की गोल्ड मेडल विजेता हैं। डॉ. तृप्ति सिंह आगामी जुलाई 2020 में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वल्र्ड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एशिया का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता टोरंटो (कनाडा) में आयोजित होगी। डॉ. तृप्ति मूलत: उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं। उन्होंने स्पोट्र्स से पीएचडी की है।