कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गांवों में तेज हुई कोशिश, पंचायतों में 1.5 लाख लोगों की हुई स्क्रीनिंग
रांची जिला के ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए एंटीजेन टेस्ट अभियान जारी है। कोविड संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए घर-घर सर्वे और जांच का कार्य पंचायत स्तर पर लगातार किया जा रहा है।
रांची, जासं । रांची जिला के ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए एंटीजेन टेस्ट अभियान जारी है। कोविड संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए घर-घर सर्वे और जांच का कार्य पंचायत स्तर पर लगातार किया जा रहा है। रांची जिला के विभिन्न प्रखंडों में पंचायत टास्क फोर्स की टीम, सर्वे और जांच के लिए घर-घर पहुंच रही है। रांची जिला के विभिन्न पंचायतों में 147086 लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई और इनमें 4158 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। कुल 13 लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए साथ ही 13 लोग होम आइसोलेशन में है।
विभिन्न प्रखंडों में स्क्रीनिंग/ एंटीजन टेस्ट
1. अनगड़ा - 5604/1001
2. बेड़ो - 13172/130
3. बुंडू - 6070/334
4. बुढ़मू - 7016/58
5. चान्हो - 14056/234
6. इटकी - 2019/74
7. कांके - 16288/337
8. खलारी - 2488/402
9. लापुंग - 5099/163
10. मांडर - 9603/44
11. नगड़ी - 4001/60
12. नामकुम - 17577/84
13. ओरमांझी - 12139/101
14. राहे - 3242/157
15. रातू - 10011/439
16. सिल्ली - 6789/266
17. सोनाहातू - 5103/102
18. तमाड़ - 6809/172
रांची जिला में गांव में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए कम्युनिकेशन प्लान बनाया गया है। इसके तहत पंचायत स्तर पर रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए दो अलग-अलग टीमें गठित की गई है। एक टीम घर-घर सर्वे और जांच कर संक्रमित की पहचान कर उन्हें कोविड केयर सेंटर अथवा होम आइसोलेशन में रखने का कार्य कर रही है। टीम को जांच के बाद गंभीर लक्षण वाले संक्रमित व्यक्ति को एंबुलेंस से अस्पताल भेजने का निदेश दिया गया है।