Diwali 2019: दिवाली पर इन 8 जगहों पर जरूर जलाएं दीप, धन प्राप्ति- कर्ज मुक्ति का ये है रामबाण उपाय
Diwali 2019 जिंदगी में उजियारे का राज हो इस लिहाज से आज मां लक्ष्मी की शांत-शुद्ध अंतकरण से पूजा करें। कोने-कोने में दीप जलाकर उजाला फैलाएं।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 27 Oct 2019 08:37 AM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2019 01:53 PM (IST)
रांची, [जागरण स्पेशल]। Diwali 2019 दिवाली पर हम घर का कोना-कोना रोशन करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि मां लक्ष्मी रात में भक्तों के घरों में घुमती हैं। मगर इस बार दिवाली पर इस बात ख्याल रखने की जरूरत है कि घर और आसपास के कुछ ऐसे स्थान हैं जहां दीपक जलाना जरूरी है। यहां दीपक जलाने से मां की कृपा भक्तों पर सालों भर बनी रहेगी। धन प्राप्ति और कर्ज मुक्ति का यह रामबाण उपाय माना जाता है।
इन आठ जगहों पर जरूर जलाएं दीप
- पीपल के पेड़ नीचे दिवाली की रात एक दीपक जरूर जलाएं और वापस लौटते समय पीछे नहीं मुड़कर देखें।
- शांत मंदिर में दीपक जलाएं
- धन प्राप्ति की इच्छा रखने वाले लोगों को अपने घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर दीपक जरूर जलाएं।
- घर के चौराहे पर दीपक जलाने से धन और कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलती है।
- अपने घर के पूजा घर में एक घी का अखंड दीपक जरूर जलाएं।
- किसी बिल्व पत्र के पेड़ के नीचे दीपक भी जलाना चाहिए। बिल्व का वृक्ष शिव को बहुत प्रिय है।
- अपने घर के पास के मंदिर और इष्ट देव के पास दीपक जलाएं। इससे सभी देवी देवता की कृपा प्राप्त होती है।
- घर के आंगन में दीपक या कोई लैंप जलाएं।
इनके पूजन का है विशेष महत्व
- कमल- मां लक्ष्मी को कमल बहुत प्रिय है इसलिए वो कमल के आसन पर विराजमान होती हैं। कमल का फूल शुभ का प्रतीक है।
- दुभ- मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश को भी दुभ घास प्रिय है। इससे पूजन करने पर दोनों की कृपा प्राप्त होती है।
- धान बाली- धान शुभ और मां लक्ष्मी का प्रतीक है। धान के रुप में मां लक्ष्मी किसानों को सुख समृद्धि प्रदान करती हैं।
- पान- पान शुभ का प्रतीक है और मां लक्ष्मी के साथ प्रथम देव भगवान गणेश को भी प्रिय है।
- हल्दी और कुमकुम- हल्दी और कुमकुम शुभ के साथ दोनों देवों को भी प्रिय हैं। भगवान गणेश को सिंदूर विशेष प्रिय है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें