Move to Jagran APP

दिल्‍ली जाने वाले विमान में तकनीकी गड़बड़ी, बंगलुरु की फ्लाइट रद होने पर हंगामा

रांची से दिल्ली जाने वाले इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी के कारण 45 मिनट की देरी से फ्लाइट निकली। गड़बड़ी ठीक करने के लिए कोलकाता से इंजीनियर बुलाए गए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 02 Dec 2018 11:51 AM (IST)Updated: Sun, 02 Dec 2018 11:51 AM (IST)
दिल्‍ली जाने वाले विमान में तकनीकी गड़बड़ी, बंगलुरु की फ्लाइट रद होने पर हंगामा
दिल्‍ली जाने वाले विमान में तकनीकी गड़बड़ी, बंगलुरु की फ्लाइट रद होने पर हंगामा

रांची, जासं। दिल्ली से रांची जाने वाले विमान के व्हील में तकनीकी गड़बड़ी के कारण विमान के चक्के को बदलना पड़ा। इसकी वजह इंडिगो के विमान ने 45 मिनट देर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट पर मौजूद अभियंता विमान की खराबी को दुरूस्त नहीं कर पाए। इसके बाद कोलकाता से बुलाए गए विशेषज्ञ ने खराबी दूर कर चक्का बदला।

loksabha election banner

इस दौरान दिल्ली जाने वाले 173 यात्रियों को 45 मिनट इंतजार करना पड़ा। विमान ने रात्रि 8.45 बजे उड़ान भरा। वहीं, एयरपोर्ट ऑथरिटी का कहना है कि नोज व्हील में तकनीकी गड़बड़ी के कारण विमान की उड़ान थोड़ी देर के लिए प्रभावित रही, जिसे दुरुस्त करने के बाद सेवा बहाल की गई।

यात्रियों को बिना सूचना दिए फ्लाइट रद करने पर हंगामा : रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस कपनी की लापरवाही के कारण शनिवार को यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि शनिवार को इंडिगो ने बिना सूचना दिए रांची से बेंगलुरू जाने वाली इंडिगो की 6ई-108 विमान को रद कर दिया। यात्री को इसकी सूचना तब मिली, जब वे एयरपोर्ट पर पहुंचे।

इस पर यात्रियों ने इंडिगो के काउंटर के समक्ष हंगामा किया। यात्रियों का कहना था कि जब फ्लाइट को रद करना था, तो इसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से उन्हें मिलनी चाहिए। कई यात्रियों का कहना था वे लंबी दूरी तय करके आए हैं। ऐसे में वह कहां जाएंगे। उन्हें ठहरने की व्यवस्था की जाए। वहीं, इंडिगो एयरलाइंस के रिजवान ने बताया कि फ्लाइट को एक दिसंबर से 19 दिसंबर तक रद किया गया है। इस कारण यात्रियों को परेशानी हुई है। रविवार को सुबह उड़ाने भरने वाले विमान से यात्रियों को भेजा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.