Move to Jagran APP

तकनीकी खराबी की वजह से दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर सका इंडिगो का विमान

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पायलट की सूझबूझ से हादसा टल गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 08:11 AM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 08:11 AM (IST)
तकनीकी खराबी की वजह से दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर सका इंडिगो का विमान
तकनीकी खराबी की वजह से दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर सका इंडिगो का विमान

जागरण संवाददाता, रांची : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पायलट की सूझबूझ से हादसा टल गया। रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार विमान में तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट को रद करना पड़ा। विमान में 78 यात्री सवार थे। इन यात्रियों को दिल्ली पहुंचाने के लिए ं कोलकाता से इंडिगो की एक फ्लाइट रात 10.10 बजे आनी थी। मगर, कोलकाता की फ्लाइट में बैठे यात्रियों ने ये कह कर हंगामा कर दिया कि वे रांची होकर नहीं जाएंगे। रांची से इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई।

prime article banner

अब इंडिगो ने यात्रियों को रिफंड करने या सुबह की फ्लाइट पकड़ने का विकल्प दिया है। जो लोग सुबह की फ्लाइट से जाना चाहते हैं, उन्हें सुबह की इंडिगो की फ्लाइट का टिकट दिया गया है। जो नहीं जाना चाहते उन्हें रिफंड दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि मंगलवार को रात 8.45 बजे इंडिगो की फ्लाइट रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली थी। सभी यात्री इस पर सवार हो गए थे। इंजीनियर विमान की जांच-पड़ताल कर चुके थे। इसके बाद पुश बैक कर विमान उड़ान के लिए तैयार हुआ। जैसे ही पायलट ने इंजन स्टार्ट किया और उसे लगा कि इसमें कुछ खराबी है। पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। कई वरिष्ठ इंजीनियर विमान के करीब पहुंचे और विमान की जांच करने के बाद इसे नहीं उड़ाने का फैसला लिया गया। इंजीनियरों का मानना है कि अगर पायलट खामी को नहीं पकड़ पाता तो विमान के साथ कोई हादसा हो सकता था। पायलट ने अपनी सूझबूझ से सबको बचा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.