Move to Jagran APP

Indian Railways: रांची रेल मंडल का आज जीएम करेंगी निरीक्षण... कई नई व्यवस्थाओं को किया जाएगा शुरू

Indian Railways News रांची रेल मंडल का निरीक्षण आज दक्षिण पूर्व रेलवे की जीएम अर्चना जोशी करेगी। वह रामगढ़-मुरी-कोटशिला और मुरी- नामकुम सेक्शन का जायजा लेंगी। साथ ही रांची रेल मंडल में कई नई व्यवस्थाओं को शुरू किया जाएगा।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Fri, 25 Mar 2022 08:47 AM (IST)Updated: Fri, 25 Mar 2022 08:48 AM (IST)
Indian Railways News: आज जीएम करेंगी रांची रेल मंडल का निरीक्षण

रांची, जासं। Indian Railways News दक्षिण पूर्व रेलवे की जीएम अर्चना जोशी शुक्रवार को दो दिनों के लिए रांची रेल मंडल का निरीक्षण करेंगी। रामगढ़-मुरी- कोटशिला और मुरी नामकुम के बीच जीएम द्वारा सेक्शन का जायजा लिया जाएगा। करीब दो दिनों में 132 किलोमीटर तक सेक्शन का निरीक्षण कार्य चलेगा। इस दौरान स्टेशनों पर रूक कर जीएम अन्य व्यवस्थाओं पर पदाधिकारी से चर्चा करेंगी।

loksabha election banner

वहीं, दूसरी तरफ पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम और हटिया यार्ड पर वाशिंग पीट का उदघाटन करेगी। वाशिंग पीट की व्यवस्था होने से कम समय में कई ट्रेनों की साफ-सफाई संभव हो सकेगी। इसके अलावा अन्य सुविधाओं को रांची रेल मंडल में लागू किया जाएगा।

इस संबंध में सेक्शन में अभी से तैयारी शुरू हो गई है। पदाधिकारी सेक्शन का जायजा ले रहे हैं। साथ ही वाशिंग पीट की सुविधा और पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम को लागू करने के लिए रांची रेल मंडल की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। कुछ महीने में पहले भी जीएम रांची रेल मंडल पहुंची थी। इस दौरान उन्हें कई व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।

फिलहाल रांची रेलव मंडल आने के बाद आद्रा मंडल चांडिल-पुरूलिया-बोकारो स्टील सिटी और बोकारो स्टील सिटी-भोजूडीह- तलगोरिया सेक्शन का जायजा लेंगी। आद्रा मंडल में जीएम चार मई को जाएंगी। वहां भी दो दिनों निरीक्षण कार्य करेंगी। कुल दो सेक्शनों की दूरी 190 किलोमीटर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.