Indian Railways: लोगों के लिए खुशखबरी... पलामू के मोहम्मदगंज स्टेशन पर सासाराम इंटरसिटी का 9 जून से होगा ठहराव
Indian Railways Update पलामू के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन से सफर शुरू करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर 9 जून से रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस (अप डाउन दोनों) का ठहराव होगा। इसका लाभ पलामू के हुसैनाबाद अनुमंडल के लोगों को मिलेगा।
मेदिनीनगर (पलामू), जासं। Indian Railways Update पलामू के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन से सफर शुरू करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। इस स्टेशन पर 9 जून से रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस (अप डाउन दोनों) का ठहराव होगा। ट्रेन के ठहराव के लिए पलामू के सांसद बीडी राम प्रयासरत थे। ठहराव के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। ठहराव का निर्णय होने पर पर सांसद राम ने रेल मंत्री के प्रति आभार जताया है।
रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस रात साढ़े नौ बजे के करीब मोहम्मदगंज स्टेशन पास करती है। सासाराम से वापसी में ट्रेन का समय तड़के चार बजे के आसपास है। एक-दो दिनों में रेलवे बोर्ड द्वारा मोहम्मदगंज स्टेशन पर ठहराव का टाइम-टेबल जारी कर दिए जाएंगे। इसका लाभ पलामू के हुसैनाबाद अनुमंडल के लोगों को मिलेगा।
हुसैनाबाद अनुमंडल के लोग ठहराव की मांग कर रहे थे। इसके बाद सांसद ने रेल मंत्री से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करने के साथ ही पत्राचार भी किया था। अब ठहराव के निर्णय के बाद पलामू की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को बधाई दी है।