Move to Jagran APP

IRCTC/ Indian Railway: हैदराबाद व दरभंगा के बीच ट्रेन लगाएगी छह चक्कर, रेलवे ने जारी की समय-सारिणी

IRCTC/ Indian Railways दुर्गापूजा दशहरा और छठ के दौरान रांची से बिहार जाने के लिए राजधानी के लोगों को एक और ट्रेन मिल गई है। यह ट्रेन हैदराबाद से रक्सौल के बीच चलेगी। रेलवे ने इस ट्रेन की समय-सारिणी जारी कर दी है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 05:06 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 05:06 PM (IST)
IRCTC/ Indian Railway: हैदराबाद व दरभंगा के बीच ट्रेन लगाएगी छह चक्कर, रेलवे ने जारी की समय-सारिणी
हैदराबाद व दरभंगा के बीच ट्रेन लगाएगी छह चक्कर। प्रतीकात्मक तस्वीर

रांची (जागरण संवाददाता) । दुर्गापूजा, दशहरा और छठ के दौरान रांची से बिहार जाने के लिए राजधानी के लोगों को एक और ट्रेन मिल गई है। यह ट्रेन हैदराबाद से रक्सौल के बीच चलेगी। रेलवे ने इस ट्रेन की समय-सारिणी जारी कर दी है। यह ट्रेन 22 अक्टूबर से हैदराबाद से हर गुरुवार को दौड़ेगी। हैदराबाद से चलकर ट्रेन शुक्रवार को रात 10:45 पर रांची रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और यहां से 11:00 बजे रक्सौल के लिए रवाना हो जाएगी।

prime article banner

कोरोना के दिशा निर्देशों को देखते हुए यात्रियों को बिहार जाने के लिए इस ट्रेन को पकड़ने के लिए 2 घंटा पहले रेलवे स्टेशन पर पहुंचना होगा। इसके पहले रेलवे रांची से बिहार जाने के लिए एक ट्रेन सिकंदरा-दरभंगा एक्सप्रेस दे चुका है। रेलवे ने रांची-पटना ट्रेन का एलान किया था। जल्द ही इस ट्रेन की समय-सारिणी जारी होगी।

कुल छह ट्रिप लगाएगी ट्रेन

हैदराबाद रक्सौल पूजा स्पेशल ट्रेन 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक कुल छह ट्रिप लगाएगी। यह ट्रेन 22 अक्टूबर को हैदराबाद से रवाना होगी। इसके बाद 29 अक्टूबर, 5 नवंबर, 12 नवंबर, 19 नवंबर और 26 नवंबर को हैदराबाद से चलेगी और 1 दिन बाद रांची रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

रक्सौल से हर रविवार को रवाना होगी ट्रेन

रक्सौल हैदराबाद फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन सप्ताह में 1 दिन हर रविवार को रक्सौल से हैदराबाद के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन रक्सौल से 25 अक्टूबर, एक नवंबर, आठ नवंबर, 15 नवंबर, 22 नवंबर और 29 नवंबर को रवाना होगी।

हैदराबाद रक्सौल हैदराबाद स्पेशल ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 2 कोच

हैदराबाद रक्सौल हैदराबाद स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इसमें स्लीपर के 12 कोच लगाए गए हैं। इसके अलावा सामान्य श्रेणी के भी 2 कोच लगाए गए हैं। साथ ही थर्ड एसी के 5, कोच और सेकंड एसी का भी एक कोच है।

हैदराबाद रक्सौल हैदराबाद साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

हैदराबाद रक्सौल फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनरात 11:15 बजे हैदराबाद से प्रस्थान सुबह 12:35 बजे रायपुर आगमन सुबह 12:40 बजे रायपुर से प्रस्थानदोपहर बाद 2:30 बिलासपुर आगमन दोपहर बाद 2:45 बजे बिलासपुर से प्रस्थान शाम 7:25 बजे राउरकेला आगमन शाम 7:40 बजे राउरकेला से प्रस्थान रात 10:45 बजे रांची आगमन रात 11:00 बजे रांची से प्रस्थान रात 12:15 बजे मुरी आगमन रात 12:20 मुरी से प्रस्थान रातरात 1:40 बोकारो आगमन रात 1:50 बजे बोकारो से प्रस्थान सुबह 3:45 बजे धनबाद आगमन सुबह 3:50 बजे धनबाद से प्रस्थान दोपहर बाद 1:17 बजे दरभंगा आगमन दोपहर बाद 1:25 बजे दरभंगा से प्रस्थान शाम 4:50 बजे रक्सौल आगमन।

रक्सौल हैदराबाद फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन रात 3:25 बजे रक्सौल से प्रस्थान सुबह 6:45 बजे दरभंगा आगमन सुबह 6:55 बजे दरभंगा से प्रस्थान शाम 4:15 बजे धनबाद आगमन शाम 4:20 बजे धनबाद से प्रस्थान शाम 6:20 बजे बोकारो आगमन शाम 6:30 बजे बोकारो से प्रस्थान शाम 7:33 बजे मुरी आगमन शाम 7:35 बजे मुरी से प्रस्थान रात 8:55 बजे रांची आगमन रात 9:10 बजे रांची से प्रस्थान रात 12:02 बजे राउरकेला रात 12:17 बजे राउरकेला से प्रस्थान सुबह 4:50 बजे बिलासपुर आगमन सुबह 5:05 बजे बिलासपुर से प्रस्थान सुबह 6:35 बजे रायपुर आगमन सुबह 6:40 बजे रायपुर से प्रस्थान शाम 7:00 बजे हैदराबाद आगमन।

आज से रांची हावड़ा के बीच रोज चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

रांची और हावड़ा के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन शनिवार से दौड़ने लगेगी। रांची-हावड़ा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन नंबर (02803) 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन रांची और हावड़ा के बीच कुल 45 चक्कर लगाएगी रांची से शनिवार को ट्रेन रात 9:30 बजे रवाना होगी और रात 1:25 पर टाटानगर पहुंचेगी। यह ट्रेन सुबह 5:10 पर हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा से यह ट्रेन नंबर (02804) 18 अक्टूबर यानी रविवार को रात 10:10 पर रवाना होगी और शाम 5:50 बजे रांची पहुंचेगी। हावड़ा से रांची आने वाली यह स्पेशल ट्रेन कुल 46 चक्कर लगाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.