Shramik Special Trains: 1138 प्रवासियों को लेकर तिरुवल्लूर से कोडरमा पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन
इस ट्रेन में बोकारो के 36 चतरा के 27 पलामू के 194 देवघर के 36 धनबाद के 45 दुमका के 24 गढ़वा के 288 गिरिडीह के 9 गोड्डा के 131 प्रवासी सवार थे।
कोडरमा, जेएनएन। कोडरमा स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का आना निरंतर जारी है। शुक्रवार की सुबह तमिलनाडु के तिरुवल्लूर से झारखंड के 23 जिले के 1138 श्रमिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल कोडरमा स्टेशन पहुंची। यहां एक एक कर सभी को कोचों से यात्रियों को उतारा जा रहा है और उन्हें अपने अपने गंतव्य जिलों की ओर बसों के माध्यम से रवाना किया जा रहा है।
इस ट्रेन में बोकारो के 36, चतरा के 27, पलामू के 194, देवघर के 36, धनबाद के 45, दुमका के 24, गढ़वा के 288, गिरिडीह के 9, गोड्डा के 131, गुमला के 9, हजारीबाग के 10 जामताड़ा के 5, खूंटी के 12 लातेहार के 12 लोहरदगा के 01, पाकुड़ के दो, रामगढ़ के 7 रांची के 32, साहिबगंज के 15, सरायकेला खरसावां के 26, सिमडेगा के छह एवं पश्चिमी सिंहभूम के 138 श्रमिक शामिल हैं। इन्हें 55 बसों के माध्यम से गंतव्य जिलों में रवाना किया जा रहा है।
ट्रेन के पहुंचने के बाद स्टेशन पर नियुक्त जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कर बसों में भेजा। यात्रियों के पहुंचने के बाद शारीरिक दूरी का अनुपालन कई जगहों पर नहीं हो सका। उल्लेखनीय होगा कि आज दो और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें कोडरमा पहुंचेगी। इनमें एक आंध्र प्रदेश के नेल्लूर से और दूसरी ट्रेन गुजरात के बलसाड़ से आएगी।