रांची, [मुजतबा हैदर रिजवी]। बिहार में छठ मनाने के बाद अगर आप फौरन रांची वापस आना चाहते हैं तो पटना रांची फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों में खूब सीटें खाली हैं। इनमें रिजर्वेशन करा सकते हैं। माना जा रहा है कि जैसे-जैसे समय गुजरता जाएगा, ट्रेन में जगह खत्म होती जाएगी। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि जितनी जल्दी मुसाफिर रिजर्वेशन करा लें, उतना अच्छा है।
पटना से रांची के लिए चलाई गई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन नंबर 02363 में चेयर कार में 21 नवंबर को 1259 सीट, 22 नवंबर को 1038 सीट, 23 नवंबर को 1029 सीट, 24 नवंबर को 1085 सीट, 25 नवंबर को 1161 सीट और 26 नवंबर को 1196 सीट खाली हैं। इस चेयर कार में ₹185 किराया है। एसी चेयर कार में इस ट्रेन में 21 नवंबर को 182 सीट, 22 नवंबर को 93 सीट, 23 नवंबर को 113 सीट, 24 नवंबर को 128 सीट, 25 नवंबर को 156 सीट और 26 नवंबर को 160 सीट खाली हैं। इस एसी चेयर कार में ₹765 किराया है।
पूर्णिया कोर्ट हटिया स्पेशल फेस्टिवल ट्रेन में भी सीट ही सीट
पूर्णिया कोर्ट से हटिया के बीच चलने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन नंबर 08625 में सामान्य चेयर कार में 21 नवंबर को 354 सीट, 22 नवंबर को 257 सीट, 23 नवंबर को 265 सीट, 24 नवंबर को 283 सीट, 25 नवंबर को 319 सीट और 26 नवंबर को 347 सीट खाली हैं। इस ट्रेन के स्लीपर में 21 नवंबर को 111 सीट, 22 नवंबर को 26 सीट, 23 नवंबर को 84 सीट, 24 नवंबर को 88 सीट, 25 नवंबर को 73 सीट और 26 नवंबर को 86 सीटें खाली हैं। इस ट्रेन में थर्ड एसी में भी सीटें खाली हैं।
हालांकि इनके भरने की रफ्तार तेज है। 21 नवंबर को 19 सीट, 22 नवंबर को 6 सीट, 23 नवंबर को 14 सीट, 24 नवंबर को 10 सीट, 25 नवंबर को 29 सीट और 26 नवंबर को 28 सीटें हैं। सेकंड एसी में 21 नवंबर को 13 सीट, 22 नवंबर को 6 सीट, 23 नवंबर को 7 सीट, 24 नवंबर को 7 सीट, 25 नवंबर को 10 सीट, और 26 नवंबर को 5 सीटें हैं। इस्लामपुर हटिया स्पेशल ट्रेन नंबर 08623 में भी खूब सीटें खाली हैं।
इस ट्रेन में सामान्य चेयर कार में 21 नवंबर को 285 सीट, 22 नवंबर को 291 सीट, 23 नवंबर को 308 सीट, 24 नवंबर को 313 सीट, 25 नवंबर को 316 सीट और 26 नवंबर को 307 सीट खाली हैं। स्लीपर क्लास में 21 नवंबर को 382 सीट, 22 नवंबर को 233 सीट, 23 नवंबर को 355 सीट, 24 नवंबर को 380 सीट, 30 नवंबर को 391 सीट और 26 नवंबर को 418 सीट खाली हैं।
थर्ड एसी में 21 नवंबर को 246 सीट, 22 नवंबर को 181 सीट, 23 नवंबर को 245 सीट, 24 नवंबर को 257 सीट, 25 नवंबर को 246 सीट और 26 नवंबर को 252 सीटें खाली हैं। इस ट्रेन में सेकंड एसी में 22 नवंबर को चार वेटिंग हो गई है। इससे पता चलता है कि अगर लोग रिजर्वेशन कराने से चुके तो ट्रेन की सभी सीटें भर जाएंगी।
सेकंड एसी में इस ट्रेन में 21 नवंबर को 21 सीट, 23 नवंबर को 15 सीट, 24 नवंबर को 23 सीट, 25 नवंबर को 26 सीट और 26 नवंबर को 28 सीटें खाली हैं। फर्स्ट एसी में भी 22 नवंबर को 2 वेटिंग हो गई है।जबकि 21 नवंबर को 10 सीट 23 नवंबर को 4 सीट, 24 नवंबर को 10 सीट, 25 नवंबर को 14 सीट और 26 नवंबर को 10 सीटें खाली हैं।
में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे