Move to Jagran APP

ट्रेनयात्रियों के लिए खुशखबरी! आज से चलेंगी ये 8 नई ट्रेनें, मिलेगा कंफर्म टिकट

Indian Railways Alert! रेलवे ने लंबी दूरी के साथ ही लोकल यात्रियों को बड़ी राहत दी है। बंगाल के लिए शुुुरू की गई स्पेशल ट्रेनों के साथ ही अब 8 लोकल पैसेंजर ट्रेनों को भी चलाने की अनुमति दी गई है। इससे लोकल यात्री की मुश्किलें कुछहद तक कम होंगी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 04 Jan 2021 11:36 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 04:40 PM (IST)
ट्रेनयात्रियों के लिए खुशखबरी! आज से चलेंगी ये 8 नई ट्रेनें, मिलेगा कंफर्म टिकट
Indian Railways Alert! रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों की समय सारणी जारी कर दी है।

रांची, जासं। Indian Railways Alert! IRCTC, IRCTC Indian Railways GOOD NEWS रेलवे ने लंबी दूरी के साथ ही लोकल यात्रियों को बड़ी राहत दी है। बंगाल के लिए शुुुरू की गई स्पेशल ट्रेनों के साथ ही अब 8 लोकल पैसेंजर ट्रेनों को भी चलाने की अनुमति दी गई है। इससे लोकल यात्री की मुश्किलें कुछ हद तक कम होंगी। रोजमर्रा के काम-धंधे वालों के लिए ये ट्रेनें खासी सहूलियत लेकर आ रही हैं। बुधवार से इन ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है।

loksabha election banner

भारतीय रेल की ओर से ट्रेन यात्रियों को राहत देने का दौर जारी है। स्‍पेशल ट्रेनों के बाद अब पैसेंजर ट्रेन भी यात्री सुविधाओं को देखते हुए कई रूटों पर चलाई जा रही है। ट्रेनों का परिचालन सामान्य करने की अगली कड़ी में रेलवे बोर्ड ने रांची और बोकारो से आठ मेमू पैसेंजर चलाने को हरी झंडी दे दी है। यह पैसेंजर ट्रेनें रांची, बोकारो और हटिया से बंगाल के लिए चलेंगी। रेलवे बोर्ड ने इन पैसेंजर ट्रेनों की समय सारणी भी जारी कर दी है। ये ट्रेनें छह जनवरी से दौड़ना शुरू कर देंगी। 

दोपहर 11.50 पर रांची पहुंचेगी आसनसोल-रांची पैसेंजर

ट्रेन संख्या 63598 आसनसोल रांची मेमू पैसेंजर छह जनवरी से प्रतिदिन आसनसोल से चलेगी। यह ट्रेन सुबह 5:00 बजे आसनसोल से रवाना होगी। 5:41 बजे रामकनाली पहुंचेगी। 5:42 बजे रामकनाली से रवाना होकर सुबह 6:17 बजे अनारा पहुंचेगी। 6:18 बजे अनारा से रवाना होकर सुबह 7:00 बजे पुरुलिया पहुंचेगी। यह ट्रेन सुबह 8:23 बजे कोटशिला पहुंचेगी। 8:25 बजे कोटशिला से रवाना होकर 8:39 बजे झालदा पहुंचेगी। 8:40 बजे झालदा से रवाना होकर सुबह 9:03 बजे मूरी पहुंचेगी। 9:05 बजे मूरी से रवाना होकर दोपहर 11:50 बजे रांची पहुंचेगी। 

रांची से दोपहर 12.55 पर आसनसोल के लिए होगी रवाना

ट्रेन संख्या 63597 रांची आसनसोल मेमू पैसेंजर छह जनवरी से प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन रांची से आसनसोल के लिए दोपहर 12:55 बजे रवाना होगी। दोपहर बाद 2:13 बजे ट्रेन मूरी पहुंचेगी। मूरी से 2:15 बजे रवाना होकर दोपहर बाद 2:39 बजे झालदा पहुंचेगी। 2:40 बजे झालदा से रवाना होकर यह ट्रेन 3:30 बजे कोटशिला पहुंचेगी। दोपहर बाद 3:44 बजे कोटशिला से रवाना होकर यह ट्रेन शाम 4:25 बजे पुरुलिया पहुंचेगी। ट्रेन 4:35 बजे पुरुलिया से रवाना होकर यह ट्रेन शाम 5:07 बजे अनारा पहुंचेगी। शाम 5:08 बजे अनारा से रवाना होकर यह ट्रेन 5:38 बजे रामकनाली पहुंचेगी। 5:39 बजे रामकनाली से रवाना होकर यह ट्रेन शाम 6:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। 

रात 11.10 बजे बोकारो पहुंचेगी आसनसोल-बाेकारो पैसेंजर

ट्रेन संख्या 63596 आसनसोल बोकारो मेमू पैसेंजर भी प्रतिदिन छह जनवरी से आसनसोल से शाम 6:00 बजे चलेगी। शाम 6:32 बजे मुरादी पहुंचेगी। 6:33 बजे मुरादी से रवाना होकर शाम 7:10 बजे आद्रा पहुंचेगी। शाम 7:20 बजे आद्रा से रवाना होकर शाम 7:41 बजे अनारा पहुंचेगी। शाम 7:42 बजे अनारा से चलकर रात 8:20 बजे पुरुलिया पहुंचेगी। रात 8:30 बजे पुरुलिया से रवाना होकर रात 9:09 बजे कोटशिला पहुंचेगी। रात 9:10 बजे कोटशिला से रवाना होकर यह ट्रेन रात 9:21 बजे झालदा पहुंचेगी। रात 9:22 बजे झालदा से रवाना होकर यह ट्रेन 9:42 बजे मूरी पहुंचेगी। मूरी से 9:52 बजे रवाना होकर यह ट्रेन रात 10:36 बजे कोटशिला पहुंचेगी। रात 10:37 बजे कोटशिला से रवाना होकर यह ट्रेन रात 10:48 बजे पुनदाग पहुंचेगी। पुनदाग से 10:49 बजे रवाना होकर ट्रेन रात 11:10 बजे बोकारो पहुंचेगी। 

बोकारो से रात 3.35 बजे रवाना होगी बोकारो-आसनसोल पैसेंजर

ट्रेन संख्या 63595 बोकारो आसनसोल मेमू पैसेंजर सात जनवरी से प्रतिदिन बोकारो से आसनसोल के लिए चलेगी। बोकारो से रात 3:35 बजे रवाना होकर सुबह 4:08 बजे कोटशिला पहुंचेगी। 4:09 बजे कोटशिला से रवाना होकर सुबह 4:36 बजे मूरी पहुंचेगी। सुबह 4:46 बजे‌ मूरी से रवाना होकर सुबह 5:06 बजे झालदा पहुंचेगी। सुबह 5:07 बजे झालदा से रवाना होकर सुबह 5:21 बजे कोटशिला पहुंचेगी। सुबह 5:22 बजे कोटशिला से रवाना होकर सुबह 6:00 बजे पुरुलिया पहुंचेगी। सुबह 6:15 बजे पुरुलिया से रवाना होकर 6:46 बजे अनारा पहुंचेगी। ट्रेन सुबह 6:47 बजे अनारा से रवाना होकर 7:10 बजे आद्रा पहुंचेगी। 7:35 बजे आद्रा से रवाना होकर ट्रेन 8:06 बजे मुरादी पहुंचेगी। सुबह 8:07 बजे मुरादी से रवाना होकर ट्रेन 8:50 बजे आसनसोल पहुंच जाएगी। 

हटिया से बर्द्धमान के लिए भी दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन

रेलवे ने हटिया और बर्द्धमान के बीच भी पैसेंजर ट्रेन चला दी है। 6 जनवरी से ट्रेन संख्या 63503  प्रतिदिन बर्द्धमान से चलेगी। यह ट्रेन बर्द्धमान से 6:30 बजे हटिया के लिए रवाना होगी और शाम 5:30 बजे हटिया पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 63504 बर्द्धमान मेमू पैसेंजर छह जनवरी से प्रतिदिन हटिया से सुबह 8:10 बजे रवाना होकर रात 8:30 बजे बर्द्धमान पहुंचेगी।

आज से चलेगी बर्द्धमान-हटिया मेमू, धनबाद में पांच मिनट ही रुकेगी

नौ महीने की प्रतीक्षा के बाद छह जनवरी से बर्द्धमान से हटिया के बीच चलने वाली मेमू पैसेंजर चलने लगेगी। वापसी में हटिया से बर्द्धमान के लिए इस ट्रेन को सात जनवरी से चलाया जाएगा। यात्री इस ट्रेन में जनरल टिकट पर सफर कर सकेंगे। धनबाद समेत सभी ठहराव वाले स्टेशन पर इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं रेलवे ने इस ट्रेन के टाइम टेबल में भी आंशिक बदलाव किया है।

बर्द्धमान से हटिया जानेवाली ट्रेन अब धनबाद में पांच मिनट ही रुकेगी। पहले यह ट्रेन दिन में 10:40 पर धनबाद आती थी, अब 10:42 पर आएगी। वापसी में हटिया से बर्द्धधमान जाने के दौरान पहले की तरह 50 मिनट का ठहराव होगा। दिन में 3:45 पर धनबाद आएगी और 4:35 पर खुलेगी। इस ट्रेन के चलने से धनबाद से गोमो, बोकारो और रांची पहुंचना आसान होगा। शाम में धनबाद से आसनसोल रूट के लिए भी ट्रेन मिल जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.