Move to Jagran APP

रांची रेल मंडल में अब ये सुविधा, मरीजों के लिए बाहर से नहीं लाना होगा ऑक्सीजन

Indian Railway Update मंडल रेल अस्पताल परिसर में पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र का उदघाटन किया गया। मंडल रेल अस्पताल के मरीजों के लिए बाहर से ऑक्सीजन लाने की आवश्यकता नहीं होगी। इस संयंत्र से उत्पादित ऑक्सीजन द्वारा आवश्यकता के अनुसार आपूर्ति की जा सकेगी।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 11:43 AM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 11:45 AM (IST)
रांची रेल मंडल में अब ये सुविधा, मरीजों के लिए बाहर से नहीं लाना होगा ऑक्सीजन
Indian Railway Update : मरीजों के लिए बाहर से नहीं लाना होगा ऑक्सीजन

रांची, जागरण संवाददाता। Indian Railway Update : झारखंड के रांची मंडल रेल प्रबन्धक प्रदीप गुप्ता द्वारा सर्वो रांची अध्यक्षा प्रियम्वदा गुप्ता की उपस्तिथि में हटिया स्थित मंडल रेल अस्पताल परिसर में पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र का उदघाटन किया गया। इस पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र द्वारा 250 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट बनाया जा सकेगा।

loksabha election banner

पहले मंडल रेल अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर द्वारा ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाती थी। अब पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र की स्थापना से मंडल रेल अस्पताल के मरीजों के लिए बाहर से ऑक्सीजन लाने की आवश्यकता नहीं होगी। इस संयंत्र से उत्पादित ऑक्सीजन द्वारा आवश्यकता के अनुसार आपूर्ति की जा सकेगी।

ये अधिकारी व कर्मचारी रहे उपस्थित

रांची मंडल, दक्षिण पूर्व रेलवे के सभी मंडलों में प्रथम मंडल है जहाँ यह संयंत्र लगाया गया है। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) सतीश कुमार, अपर मंडल रेल प्रबन्धक (परिचालन) मनीष कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जीसी हेंब्रम, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ब्रजेश साहू, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनीषा वर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) अमित कंचन, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी माणिक शंकर, मंडल वाणिज्य प्रबंधक (मालभाड़ा) अर्जुन मजूमदार एवं अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.