Move to Jagran APP

Railway News: रांची रेल मंडल के 40 रेलकर्मी कोरोना पॉजिटिव, हर जगह खौफ...

Indian Railway News झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। रांची रेल मंडल में 40 रेल कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इनमें से चार रेल कर्मी हटिया स्थित रेलवे के अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि बाकी होम आइसोलेशन में हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 12 Apr 2021 03:41 AM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 05:15 AM (IST)
Railway News: रांची रेल मंडल के 40 रेलकर्मी कोरोना पॉजिटिव, हर जगह खौफ...
Indian Railway News: रांची रेल मंडल में 40 रेलकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं।

रांची, जासं। Indian Railway News झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। रांची रेल मंडल में 40 रेल कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इनमें से चार रेल कर्मी हटिया स्थित रेलवे के अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि बाकी होम आइसोलेशन में हैं। इस बीच डीआरएम नीरज अंबष्‍ट ने हटिया रेलवे अस्पताल को एक एंबुलेंस भी दिया है। इस एंबुलेंस के जरिए कोरोना संक्रमित मरीजों को रेलवे अस्पताल से बड़े अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रांची रेल मंडल अस्पताल में भर्ती एक मरीज की हालत सीरियस हुई है उसे राजधानी के बड़े अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।

loksabha election banner

अलग-अलग अस्पतालों में 14 लोगों की हुई मौत

राजधानी रांची में रविवार को कुल 904 कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले। 14 लोगों की अलग-अलग अस्पतालों में मौत हुई है। रांची मेंकुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6687 हो गई है।297 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।अब तक कुल 42387 पॉजिटिव केस आए हैं। जिसमें 35391 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

रिम्स में बढ़ी ऑक्सिजन की खपत

रिम्स ट्रॉमा सेंटर में 13 हजार किलोलीटर का ऑक्सीजन टैंक लगाया गया है। जिसकी क्षमता 15 दिनों तक ऑक्सीजन सप्लाई करने की है, लेकिन मरीजों की भीड़ इस कदर बढ़ी है कि मात्र एक सप्ताह के अंदर ऑक्सीजन खत्म हो जा रही है। इसे रिफिल करने के लिए ऑक्सीजन ट्रक से मंगाया जा रहा है। रविवार को भी ऑक्सीजन मंगाया गया।

अफरातफरी के बीच जान बचाने की जद्दोजहद जारी

वही डोरंडा के कुसाई से आए मरीज को गाड़ी में ही ऑक्सीजन मीटर लगाकर चिकित्सक ऑक्सीजन लेवल चेक कर रहे थे जबकि डोरंडा कुसाई कॉलोनी, सिमडेगा खूंटी टोला से ऑटो से आई मरीज सरोजनी देवी को उसके परिजन किसी तरह अस्पताल में भर्ती कर जान बचाने की जद्दोजहद करते दिखे।

व्यवस्था सुधार के लिए अपर निदेशक ने किया निरीक्षण रिम्स ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था सुधार का निरीक्षण करने के लिए रिम्स के अपर निदेशक (प्रशासनिक) सह संयुक्त सचिव स्वास्थ्य वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने ट्रामा सेंटर का करीब आधे घंटे तक निरीक्षण किया। उन्होंने कई आवश्यक निर्देश भी दिए। ज्यादा से ज्यादा मरीजों को भर्ती करने तथा उन्हें उनके इलाज की समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.