Move to Jagran APP

दुष्कर्म के आरोपित सेना के जवान ने जमानत नहीं मिलने पर की खुदकुशी, जम्मू-कश्मीर में था तैनात

Jharkhand Crime News कर्रा थाना क्षेत्र के चलडांडू गांव निवासी सेना के जवान 25 वर्षीय सूरजन मिंज ने बुधवार की रात पेड़ में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सूरजन मिंज 47आरआर जम्मू कश्मीर में पदस्थापित था। जवान के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का था आरोप।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 07:29 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 08:35 AM (IST)
दुष्कर्म के आरोपित सेना के जवान ने जमानत नहीं मिलने पर की खुदकुशी, जम्मू-कश्मीर में था तैनात
Jharkhand Crime News : दुष्कर्म के आरोपित सेना के जवान ने जमानत नहीं मिलने पर की खुदकुशी

खूंटी/कर्रा, जागरण संवाददाता। Jharkhand Crime News : कर्रा थाना क्षेत्र के चलडांडू गांव निवासी सेना के जवान 25 वर्षीय सूरजन मिंज ने बुधवार की रात पेड़ में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सूरजन मिंज 47आरआर जम्मू कश्मीर में पदस्थापित था। जानकारी के अनुसार कर्रा प्रखंड की एक लड़की ने सेना के जवान के खिलाफ न्यायालय में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और अब नौकरी मिलने के बाद शादी से इनकार करने का मामला दर्ज कराया था।

loksabha election banner

कुछ दिनों से काफी तनाव में चल रहा था सूरजन

मामला दर्ज होने के बाद सेना का जवान कुछ दिनों पहले गांव आया और न्यायालय से जमानत के लिए प्रयास कर रहा था, लेकिन जमानत नहीं हो पा रही थी। इसे लेकर सूरजन मिंज कुछ दिनों से काफी तनाव में चल रहा था।

प्लास्टिक की रस्सी से फंदा डालकर की आत्महत्या

बताया गया कि सेना का जवान इस मामले में आत्मसमर्पण करने न्यायालय गया था, लेकिन आत्मसमर्पण नहीं किया। बुधवार की रात गांव से एक किलोमीटर दूर सरजुलूम बगीचा स्थित एक बरगद के पेड़ की डाली पर प्लास्टिक की रस्सी से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।

बगीचा के पेड़ में लटका मिला शव

गुरुवार की सुबह सात बजे ग्रामीणों ने देखा कि बगीचा के पेड़ में एक व्यक्ति की शव लटक रहा है। पास जाकर देखा तो पेड़ पर लटका शव सेना के जवान सूरजन मिंज का है, तभी ग्रामीणों ने घटना की जानकारी उसके स्वजनों को दी। जानकारी मिलते ही उसके स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे और पेड़ में लटके शव को देखकर सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।

शव को पुलिस ने उसके स्वजनों को सौंप दिया

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कर्रा थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कर्रा थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेजा। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उसे स्वजनों को सौंप दिया।

लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग

जानकारी के अनुसार सेना के उक्त जवान और लड़की के बीच वर्ष 2014-15 से ही प्रेम संबंध चल रहा था। इस बीच दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बना। लड़का हमेशा से ही शादी करने का आश्वासन देता था। इस बीच लड़के की सेना में नौकरी लग गई। लड़की के अनुसार नौकरी मिलने के बाद से ही वह शादी करने से इनकार कर रहा था। बार-बार शादी से इनकार करने के बाद लड़की ने न्यायालय में लड़का के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। न्यायालय से मामला कर्रा थाना को भेजा गया। इस मामले में सेना के जवान के खिलाफ वारंट भी निर्गत हुआ था।

ये भी पढ़े

रांची में दोस्त की पत्नी का अपहरण कर पिस्टल का भय दिखाकर किया दुष्कर्म, फिर बना लिया वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.