India vs South Africa 3rd Test, Ranchi: बारिश से मैच बाधित, ठंडा पड़ा क्रिकेटप्रेमियों का उत्साह
India vs South Africa 3rd Test Ranchi दक्षिणी अफ्रीकी कप्तान डू प्लेसिस एक बार फिर किस्मत से मात खा गए। वे एशिया में लगातार 10वीं बार टाॅस हार गए।
रांची, जेएनएन। India vs South Africa 3rd Test, Ranchi भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में बारिश ने खलल डाल दी है। इससे स्टेडियम में मौजूद क्रिकेटप्रेमियों का उत्साह ठंडा पड़ गया है। भारी बारिश को देखते हुए अंपायरों ने पहले दिन के मैच की समाप्ति की घोषणा कर दी। इससे पूर्व भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारत को दो शुरुआती झटके लगे। पहले भरोसेमंद ओपनर चेतेश्वर पुजारा आउट हो गए। उसके बाद दूसरे ओपनर मयंक अग्रवाल भी चलते बने। इससे स्टेडियम में थोड़ी देर के लिए सन्नाटा पसर गया।
दर्शक दो खिलाडि़यों के आउट होने से एकबारगी बेचैन हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा और अंजिक्य रहाणे ने मोर्चा संभाला। रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया और अंजिक्य रहाणे ने अर्द्धशतक बनाया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से दोनों विकेट तेज गेंदबाज रबादा ने झटके हैं। मैदान पर रोहित शर्मा और विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे हैं। दर्शक हर शॉट के साथ तालियां बजाकर अपने चहेते खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं।
रांची के जेएससीए स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुए भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डू प्लेसिस को निराशा हाथ लगी। वे यहां टॉस के लिए प्रॉक्सी कैप्टन लेकर मैदान में पहुंचे थे। मैच अब से कुछ देर बाद शुरू होने वाला है। सुबह 8 बजे से ही यहां दर्शकों की इंट्री शुरू हो गई। राेहित शर्मा के साथ कप्तान विराट कोहली क्रिज पर हैं।
रोहित ने ताबड़तोड़ एक ओवर में तीन चौके जड़े हैं। भारत के दूसरे ओपनर मयंक अग्रवाल भी 10 रन बनाकर आउट हो गए। रबादा ने मयंक का विकेट झटका। भारत को शुरुआती झटके लगे हैं। ओपनर चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले आउट हो गए। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज रबादा ने उन्हें चलता किया।