गलवान घाटी में शहीद जवानों की याद में लगाए पौधे, चाइनीज सामानों के बहिष्कार का लिया संकल्प
Jharkhand News. रांची में आज मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रीय युवा शक्ति ने गलवान घाटी में शहीद हुए 20 सीआरपीएफ जवानों की याद में पौधे लगाए और उसकी रक्षा का संकल्प लिया।
रांची, जासं। राष्ट्रीय युवा शक्ति एवं वन विभाग के द्वारा आज रविवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में लद्दाख के गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों की याद में पौधारोपण किया गया। यहां उपस्थित लोगों ने चीन के कायराना हरकत के कारण वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों की गौरवपूर्ण गाथा को सदैव जीवित रखने के लिए प्रत्येक वीर के नाम से पौधारोपण किया।
शहीदों के नाम में पौधारोपण किया एवं उनका कट आउट लगाकर उनकी वीरगाथा को याद किया गया। मौजूद लोगों ने वीर शहीद अमर रहे का नारा लगाया। सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि शहीदों की याद में लगाए गए पौधे की सदैव सेवा करेंगे एवं उन वीर शहीदों की वीर गाथा को याद रखेंगे। लोगों ने चाइनीज सामानों का बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया। लोगों ने कहा कि उनकी शहादत को ना भूलें। राष्ट्रीय युवा शक्ति के द्वारा सभी शहीदों के नाम से रांची के प्रत्येक जगहों पर जाकर उनके नामों से पौधारोपण किया जाएगा।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव, मनोज प्रसाद, रेंजर ऑफिसर सरवन कुमार, उषा कुमारी, अशोक पांडे, मनीष कुमार, योगेश कुमार रॉक, सावन लिंडा, अभिषेक बंटी यादव, नितेश वर्मा, सुनील साहू, अजीत गुप्ता, जिमी गुप्ता, किरण बंडों, सुचिता टोप्पो, विजय तिर्की, अरविंद गुप्ता, कृष्णा सिंह मुंडा, कृष्णा गोप, राजदीप चौरसिया, संजय तिवारी, बाबू शर्मा, रंजय वर्मा, कौशल चौधरी, सुजीत सिंह सहित दर्जनों की संख्या में सदस्य शामिल हुए।