Move to Jagran APP

इंद्रजीत सिंह बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष Ranchi News

Jharkhand Latest News इंदरजीत सिंह ने इस मौके पर कहा कि उनके सहयोग और कार्यों से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश युवा इकाई अपने संगठन झारखंड और देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएगा। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 04:14 PM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 04:19 PM (IST)
इंद्रजीत सिंह बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष Ranchi News
नव नियुक्‍त उपाध्‍यक्ष इंद्रजीत सिंह। फाइल फोटो

रांची, जासं। बुधवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा प्रदेश कमेटी का गठन किया गया। युवा प्रदेश अध्यक्ष मनीष नाथ शाहदेव ने कमेटी के नव मनोनीत पदाधिकारियों की सूची जारी की। प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, आशुतोष सिंह, ज्योति सिंह, धर्मवीर सिंह, शशि शेखर जी को बनाया गया। प्रदेश महामंत्री में समरेश सिंह, मृत्युंजय सिंह, संगठन सचिव संजय सिंह, मनीष, महेश सिंह, अनिल सिंह, सह कोषाध्यक्ष लाल विश्वजीत नाथ शाहदेव को बनाया गया।

loksabha election banner

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर हरिवंश सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर विवेक सिंह पवार ने मनोनीत सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। इंद्रजीत सिंह ने इस मौके पर विश्वास प्रकट करते हुए कहा कि उनके सहयोग और कार्यों से अखिल क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश युवा इकाई अपने संगठन, झारखंड और देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

संगठन द्वारा जो भी कार्य दिया जाएगा, उसे ईमानदारी से समाज हित को लेकर कार्य किया जाएगा। बधाई देने वालों में रणविजय सिंह, संजय सिंह, जितेंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह, काली सिंह, छोटन सिंह, अंजनी सिंह, रजनीश सिंह, विकास सिंह एवं समस्त लोगों ने बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.