Move to Jagran APP

झारखंड में गणतंत्र दिवस को लेकर विशेष तैयारियां, अब मंत्री भी करेंगे झंडोत्तोलन

Ranchi News चारो ओर गणतंत्र को लेकर उत्साह का माहौल साफतौर पर दिखाई दे रहा है। स्कूली बच्चे हों या फिर नेता मंत्री हों या फिर आम जनता गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों में खास उत्साह देखा जाता है। इसी क्रम में झारखंड में भी खूब तैयारियां हो रही है।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 02:43 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 02:43 PM (IST)
झारखंड में गणतंत्र दिवस को लेकर विशेष तैयारियां, अब मंत्री भी करेंगे झंडोत्तोलन
झारखंड में गणतंत्र दिवस को लेकर विशेष तैयारियां, अब मंत्री भी करेंगे झंडोत्तोलन

रांची, जागरण संवाददाता। देश में गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह चरम पर है, दिल्ली से लेकर हर राज्यों की राजधानी में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां तेजी से हो रही है। चारो ओर गणतंत्र को लेकर उत्साह का माहौल साफतौर पर दिखाई दे रहा है। स्कूली बच्चे हों या फिर नेता, मंत्री, हों या फिर आम जनता, गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों में खास उत्साह देखा जाता है। इसी क्रम में झारखंड में भी खूब तैयारियां हो रही है।

loksabha election banner

अलग-अलग जिलों में झंडोत्तोलन करेंगे मंत्री

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वारा बताया गया है कि गणतंत्र दिवस समारोह 2022 के अवसर पर राज्य के माननीय मंत्रीगण द्वारा विभिन्न जिला मुख्यालय में झंडोत्तोलन किया जायेगा।

इन जिलों में झंडोत्तोलन करेंगे मंत्री

इस क्रम में मंत्री आलमगीर आलम पाकुड़, मंत्री रामेश्वर उरांव लोहरदग्गा, मंत्री सत्यानन्द भोक्ता चतरा, मंत्री चम्पई सोरेन सरायकेला-खरसावां, मंत्री जगरनाथ महतो बोकारो, मंत्री जोबा मांझी पश्चिम सिंहभूम, मंत्री बन्ना गुप्ता पूर्वी सिंहभूम, मंत्री बादल गिरिडीह, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर गढ़वा, मंत्री हफीजुल हसन देवघर जिला मुख्यालय में झंडोत्तोलन करेगें।

राजधानी में राज्यपाल करेंगे झंडोत्तोलन

आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्वारा राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में एवं मुख्यमंत्री द्वारा उप राजधानी दुमका के गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.