Move to Jagran APP

नेशनल हॉकी कैंप में शामिल होंगी झारखंड की तीन महिला खिलाड़ी, सलीमा टेटे भी पहली बार दावेदार

झारखंड से तीन हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान, सोनल मिंज व सलीमा टेटे बेंगलुरू में 12 से 31 नवंबर तक सीनियर महिला हॉकी टीम चयन शिविर में शामिल होंगी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 04:18 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 04:18 PM (IST)
नेशनल हॉकी कैंप में शामिल होंगी झारखंड की तीन महिला खिलाड़ी, सलीमा टेटे भी पहली बार दावेदार
नेशनल हॉकी कैंप में शामिल होंगी झारखंड की तीन महिला खिलाड़ी, सलीमा टेटे भी पहली बार दावेदार

जासं। सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए आयोजित नेशनल कैंप के लिए झारखंड की तीन बेटियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाडिय़ों में निक्की प्रधान, सोनल मिंज व सलीमा टेटे शामिल हैं। सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का चयन शिविर बेंगलुरु में  12 से 31 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

loksabha election banner

पिछले महीने संपन्न यूथ ओलंपिक में रजत पदक विजेता भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे का चुनाव सीनियर कैंप के लिए पहली बार हुआ है।  सलीमा टेटे सिमडेगा , जबकि निक्की प्रधान खूंटी और सोनल मिंज गुमला की रहने वाली है।

इन तीनों खिलाडिय़ों के चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, उपेंद्र सिंह, असुंता लकड़ा समेत हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने तीनों खिलाडिय़ों को बधाई दी है। 

बता दें कि इसके पहले भी बेंगलुरु में 22 अप्रैल से 08 मई तक होने वाले सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय शिविर के लिए झारखंड की तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ था। तब यहां से निक्की प्रधान, सोनल मिंज एवं बिरजनी एक्का को यह गौरव हासिल हुआ था। गोलकीपर सोनल मिंज और निक्की प्रधान पूर्व से ही भारतीय टीम में हैं। इस बार यह गौरव सलीमा टेटे को हासिल हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.