डा एपीजे अब्दुल कलाम के सपनों का भारत विषयक विशेषाक का लोकार्पण
जागरण संवाददाता राची सेवा भारती के मुख्य पत्र सेवा सुरभि पत्रिका ने इसबार डा एपीजे अब्दुल कलाम क
जागरण संवाददाता, राची : सेवा भारती के मुख्य पत्र सेवा सुरभि पत्रिका ने इसबार पूर्व राष्ट्रपति डा एपीजे अब्दुल कलाम के सपनों का भारत नामक विशेषाक प्रकाशित किया है। इसका लोकार्पण रविवार को सांसद संजय सेठ ने किया। लोकार्पण समारोह का आयोजन पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल में किया गया।
इसमें अतिथि के रूप में राची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रमेश कुमार पाडेय, सेवा भारती के राष्ट्रीय न्यासी गुरु शरण प्रसाद मुख्य रूप से भी उपस्थित थे। सांसद संजय सेठ ने कहा कि यह सराहनीय पहल है। इस पत्रिका से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। इस विशेषांक में डा एपीजे अब्दुल कलाम से संबंधित सभी जानकारियां मौजूद हैं। वह अद्भुत व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। उनके जीवन का हर क्षण युवाओं के लिए प्रेरक रहा है।
कार्यक्रम संयोजक ऋषि पाडेय ने कह कि वर्तमान में पूर्व राष्ट्रपति व महान वैज्ञानिक डा एपीजी अब्दुल कलाम के सपनों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। डा कलाम युगद्रष्टा थे। भारत के विकास के प्रति उनकी सोच स्पष्ट थी। एक गरीब परिवार से निकल कर उच्च शिक्षा हासिल करना और देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होना युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। वे यही शिक्षा देते थे कि जीवन में चाहे कैसी भी परिस्थिति क्यों नहीं हो जब कोई कुछ करने की ठान ले तो राह खुद आसान हो जाती है। उसके सपने जरूर पूरे होते हैं। उनका जीवन और कार्य समाज के हर वर्ग के लिए उदाहरण है, खासकर युवा वर्ग को विशेष तौर सीख को ग्रहण करना चाहिए। विशेषाक में उनके प्रमुख विचारों को संग्रहित किया गया है। बचपन के जीवन से मिसाइल मैन बनने तक की कहानी को संकलित किया गया है, जो हर वर्ग के लोगों का मार्गदर्शन करेगा। विशेषाक को जनसामान्य के बीच वितरित किया जाएगा, ताकि समाज डा कलाम के विचारों से एकाकार हो देश की उन्नति में भागिदारी बन सके।