Move to Jagran APP

Jharkhand Cabinet Expansion: चंपई-हाजी, जगरनाथ-जोबा, बन्‍ना-बादल और म‍िथिलेश बने मंत्री; तस्‍वीरें

Jharkhand Cabinet Expansion राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्मू ने सभी सात मंत्रियों को राजभवन के बिरसा मंडप में मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 28 Jan 2020 04:29 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 05:19 PM (IST)
Jharkhand Cabinet Expansion: चंपई-हाजी, जगरनाथ-जोबा, बन्‍ना-बादल और म‍िथिलेश बने मंत्री; तस्‍वीरें
Jharkhand Cabinet Expansion: चंपई-हाजी, जगरनाथ-जोबा, बन्‍ना-बादल और म‍िथिलेश बने मंत्री; तस्‍वीरें

रांची, [जागरण स्‍पेशल]। Jharkhand Cabinet Expansion मंगलवार को करीब एक महीने के इंतजार के बाद आखिर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren Government) ने झारखंड कैबिनेट का विस्‍तार कर दिया। राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्मू ने सभी सात मंत्रियों को राजभवन के बिरसा मंडप में मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद रहे। कांग्रेस की ओर से दो मंत्री बादल पत्रलेख और बन्‍ना गुप्‍ता ने मंत्री पद की शपथ ली। झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से जोबा मांझी, चंपई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, जगरनाथ महतो और मिथिलेश ठाकुर ने मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया। यहां तस्‍वीरों में देखें मंत्रियों का शपथ ग्रहण...

loksabha election banner

चम्पाई सोरेन ने ली मंत्री पद की शपथ: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन रांची में आयोजित मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में चम्पाई सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

हाजी हुसैन अंसारी ने ली मंत्री पद की शपथ : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन रांची में आयोजित मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में हाजी हुसैन अंसारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

जगरनाथ महतो ने ली मंत्री पद की शपथ : राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन रांची में आयोजित मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में श्री जगरनाथ महतो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

जोबा मांझी ने ली मंत्री पद की शपथ : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन रांची में आयोजित मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में जोबा मांझी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

बन्ना गुप्ता ने ली मंत्री पद की शपथ : राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन रांची में आयोजित मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में श्री बन्ना गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

बादल ने ली मंत्री पद की शपथ : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन रांची में आयोजित मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में बादल पत्रलेख को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

मिथिलेश कुमार ठाकुर ने ली मंत्री पद की शपथ : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन रांची में आयोजित मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में मिथिलेश कुमार ठाकुर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

राजभवन के बिरसा मंडप में मंगलवार को हेमंत मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों को शपथ दिलातीं राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्मू।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.