Move to Jagran APP

पत्नी को लेने गए युवक की ससुराल वालों ने की पिटाई, मोटरसाइकिल भी छीन लिया Garhwa News

Garhwa News Jharkhand Samachar दंपती को एक पुत्री है। अनिल के स्वजनों के अनुसार विवाह के बाद से ही प्रियंका देवी ससुराल में रहना पसंद नहीं करती है। वह कई बार ससुराल से भाग कर मायके चली गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 07:49 PM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 08:13 PM (IST)
पत्नी को लेने गए युवक की ससुराल वालों ने की पिटाई, मोटरसाइकिल भी छीन लिया Garhwa News
Garhwa News, Jharkhand Samachar घायल अनिल कुमार राम।

गढ़वा, जासं। पत्नी को विदा कराने पहुंचे युवक की उसके ससुराल वालों ने जमकर पिटाई कर दी। साथ ही उसकी मोटरसाइकिल भी छीन लिया। घटना गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बंसानी गांव में शनिवार की शाम को हुई है। ससुराल वालों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल अनिल कुमार राम को सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार धुरकी थाना क्षेत्र के अंबाखोरेया गांव निवासी सुखाड़ी राम के पुत्र अनिल कुमार राम का विवाह वर्ष 2015 में बंसानी गांव निवासी नरेश राम की पुत्री प्रियंका से हुआ है। दंपती को एक पुत्री है। अनिल के स्वजनों के अनुसार विवाह के बाद से ही प्रियंका देवी ससुराल में रहना पसंद नहीं करती है। वह कई बार ससुराल से भाग कर मायके चली आई है। इसे लेकर रिश्तेदारों द्वारा कई बार पंचायती हुई है। लेकिन विवाह विच्छेद के सवाल पर लड़की पक्ष द्वारा पांच लाख रुपये की मांग किया जा रहा है।

बताया गया कि युवक शनिवार की दोपहर में ससुराल पहुंचा था। यहां उसके ससुर नरेश राम, साला सूर्यनाथ व सोमनाथ ने उसकी पिटाई कर दी। बहुत देर तक बेहोशी की हालत में अनिल कुमार राम वहीं पड़ा रहा। इसकी जानकारी जब उसके एक रिश्तेदार को मिली तो उसने अनिल को भवनाथपुर सीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल भेज दिया। इधर, भवनाथपुर थाना पुलिस अनिल का बयान दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.