Move to Jagran APP

Education Ranking: IIT Dhanbad को इंजीनियरिंग संस्थानों में देश में 11वां स्थान, बीआइटी मेसरा 46वां

IIT Dhanbad Jharkhand Hindi News नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआइआरएफ) की रिपोर्ट के अनुसार इंजीनियरिंग संस्थानों की श्रेणी में बीआइटी मेसरा को 46वां तथा एनआइटी जमशेदपुर को 86वां स्थान प्राप्‍त हुआ है। झारखंड से सिर्फ आइआइटी (आइएसएम धनबाद) को स्थान मिला है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 03:50 PM (IST)Updated: Thu, 09 Sep 2021 09:48 PM (IST)
Education Ranking: IIT Dhanbad को इंजीनियरिंग संस्थानों में देश में 11वां स्थान, बीआइटी मेसरा 46वां
Engineering Colleges Ranking, IIT Dhanbad, Jharkhand Hindi News एनआइटी जमशेदपुर को 86वां स्थान प्राप्‍त हुआ है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआइआरएफ)-2021 में आइआइटी, धनबाद (आइएसएम) की रैंकिंग में और सुधार हुआ है। देश के टॉप 100 इंजीनियरिंग कालेजों में यह संस्थान पिछले साल 12वें स्थान पर था, जो इस बार 11वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, बीआइटी मेसरा की रैंकिंग में गिरावट का सिलसिला जारी है। इंजीनियरिंग कालेजों की श्रेणी में इसे इस बार 46वां स्थान मिला है। पिछले साल इसे देश भर में 38वां स्थान मिला था।

loksabha election banner

वहीं, एनआइटी, जमशदेपुर की रैंकिंग में भी गिरावट आई है। यह 79वें स्थान से खिसककर 86वें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले साल इसकी रैंकिंग में भी सुधार हुआ था। नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क में इस बार भी देश के टाप 100 कालेजों में झारखंड का एक भी कालेज स्थान नहीं बना पाया है। मेडिकल कालेजों, डेंटल कालेजों, विधि कालेजों तथा रिसर्च की श्रेणी में झारखंड का एक भी संस्थान अपना स्थान नहीं बना सका है।

विश्वविद्यालयों की श्रेणी देश भर के टाप 100 विश्वविद्यालयों में झारखंड से एकमात्र बीआइटी मेसरा ने स्थान बनाया है। हालांकि इसकी रैंकिंग भी 66वें से गिरकर 86वें स्थान पर पहुंच गई है। अच्छी बात यह है कि प्रबंधन संस्थानों की श्रेणी में टाप 100 संस्थानों में चार झारखंड के हैं। हालांकि जमशेदपुर के एक्सएलआरआइ को छोड़कर तीन संस्थानों की रैंकिंग में गिरावट आई है। एक्सएलआरआइ देशभर में आठवें, आइआइएम, रांची 21वें, आइएसएम धनबाद 30वें तथा बीआइटी 70वें स्थान पर है।

आइआइएम, रांची की रैंकिंग में गिरावट आई है। इसी तरह, ओवरआल (सभी श्रेणी के संस्थान) की बात करें, तो आइआइटी, धनबाद 26वें स्थान पर है। बीआइटी मेसरा को इस बार इसमें स्थान नहीं मिला है। पिछले साल यह 85वें स्थान पर था है। आर्किटेक्चर संस्थानों की श्रेणी में बीआइटी को टाप 50 में 14वां स्थान मिला है।

संस्थानों की रैंकिंग

संस्थान   2017   2018  2019  2020   2021

श्रेणी : ओवरआल

आइआइटी धनबाद  53  27   25  22  26

बीआइटी मेसरा  टॉप 100 में नहीं  66  85  85  टाप 100 में नहीं

श्रेणी : विश्वविद्यालय

बीआइटी मेसरा    -   43   59  66  86

श्रेणी : इंजीनियरिंग कॉलेज

आइआइटी धनबाद  23  13  15 12  11

बीआइटी मेसरा  31  26  33  38  46

एनआइटी जमशेदपुर --   --  130  79  86

श्रेणी : प्रबंधन

एक्सएलआरआइ जमशेदपुर  09  10  07  09  08

आइआइएम, रांची  25  40  28  20  21

आइआइटी, धनबाद  -  -  -  29  30

बीआइटी मेसरा  --  44   61  70

श्रेणी : फार्मेसी

बीआइटी मेसरा  12  13  11  16  26


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.