Move to Jagran APP

Nitish Kumar JDU: चुनाव नहीं लड़ें तो किसे समर्थन देंगे, यह तो बताइए प्रभारी जी

JDU Jharkhand. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू झारखंड में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी।

By Edited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 05:09 AM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 04:22 PM (IST)
Nitish Kumar JDU: चुनाव नहीं लड़ें तो किसे समर्थन देंगे, यह तो बताइए प्रभारी जी
Nitish Kumar JDU: चुनाव नहीं लड़ें तो किसे समर्थन देंगे, यह तो बताइए प्रभारी जी

रांची, राज्य ब्यूरो। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू झारखंड में लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर सन्नाटे में है। इसे लेकर प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी ऊहापोह की स्थिति में हैं। बुधवार को प्रेस क्लब में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की हुई बैठक में झारखंड की सभी 14 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ने की जबर्दस्त मांग उठी। बैठक में उपस्थित प्रदेश प्रभारी रामसेवक सिंह तथा सह प्रभारी अरुण कुमार से पदाधिकारियों ने यह भी पूछा कि यदि पार्टी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी तो यह भी बता दें कि कार्यकर्ता चुनाव में किस पार्टी को समर्थन देंगे।

loksabha election banner

कुछ पदाधिकारियों ने कम से कम बिहार से सटी सीटों पर चुनाव लड़ने पर जोर दिया। बैठक के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि वे बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों की भावनाओ से अवगत हुए। पदाधिकारियों ने सभी 14 सीटों पर चुनाव लड़ने पर जोर दिया है। वे गुरुवार को ही पटना में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें प्रदेश पदाधिकारियों की भावनाओं से अवगत करा देंगे।

इसके बाद उनका जो निर्णय होगा उसी के अनुसार काम किया जाएगा। हालांकि सीटों की तैयारी के सवाल पर कहा कि अभी छह-सात सीटों की पहचान पार्टी ने की है। बड़े नेताओं के पार्टी छोड़ने के सवाल पर कहा कि चुनाव के समय मौसमी नेता इस तरह की हरकतें करते रहते हैं। नवनियुक्त संयोजक शैलेंद्र महतो ने विधानसभा चुनाव सभी सीटों पर लड़ने की बात कही। मौके पर पार्टी के उपाध्यक्ष कृष्णानंद मिश्रा, महासचिव भगवान सिंह, श्रवण कुमार, जफर कमाल, संजय सहाय आदि उपस्थित थे।

राष्ट्रीय नेतृत्व का निर्णय, नहीं लड़ेंगे चुनाव
पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हाल ही में पटना में हुई बैठक में झारखंड में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया जा चुका है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि वह राष्ट्रीय कमेटी का निर्णय है। प्रदेश कमेटी का निर्णय चुनाव लड़ने का है। झारखंड में भाजपा के साथ गठबंधन नहीं प्रदेश प्रभारी ने फिर कहा है कि झारखंड में अभी भाजपा के साथ जदयू का गठबंधन नहीं है। हालांकि यह भी कहा कि भविष्य में क्या होगा, इसे कहा नहीं जा सकता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.