Move to Jagran APP

चतरा में नए डीसी दिव्यांशु झा ने लिया प्रभार, 29 वर्ष में 35वें उपायुक्‍त Chatra News

Jharkhand IAS News. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्‍होंने कहा कि आपसी समन्वय से विकास करेंगे। दिव्यांशु झा 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 02:37 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 02:37 PM (IST)
चतरा में नए डीसी दिव्यांशु झा ने लिया प्रभार, 29 वर्ष में 35वें उपायुक्‍त Chatra News
चतरा में नए डीसी दिव्यांशु झा ने लिया प्रभार, 29 वर्ष में 35वें उपायुक्‍त Chatra News

चतरा, जासं। आइएएस दिव्यांशु झा ने गुरुवार को चतरा के नए उपायुक्त के रूप में यहां अपना योगदान दिया। डीसी आफिस में स्थानांतरित उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह से उन्होंने प्रभार लिया। 35वें उपायुक्त के रूप में प्रभार ग्रहण करने के बाद दिव्यांशु झा ने कांफ्रेंस हाल में अधिकारियों के साथ औपचारिक मुलाकात की। इस मौके पर निवर्तमान उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह भी मौजूद थे। नए उपायुक्त ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि उनके ऊपर जिला का दायित्व दिया गया है।

prime article banner

इसका निर्वहन पूरी निष्ठा और इमानदारी के साथ करूंगा। आपसी समन्वय स्थापित कर जिले में विकास की योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि निवर्तमान उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह सीनियर अधिकारी हैं। उन्हाेंने जिले में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन सभी कार्यों को और आगे बढ़ाया जाएगा। नए डीसी ने उनके विकास कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही साथ कहा कि समय-समय पर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त रहूंगा।

नवपदस्थापित उपायुक्त ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्हाेंने कहा कि पूरे मामले की समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के बाद इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। नए उपायुक्त दिव्‍यांशु झा भारतीय प्रशासनिक सेवा 2014 बैच के अधिकारी हैं। यूपीएससी की परीक्षा में वे देशभर में नौवें स्थान पर रहे हैं। कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग किए हुए हैं। रांची में उप विकास आयुक्त के पद पर रह चुके हैं।

निवर्तमान उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि चतरा में विकास की अपार संभावनाएं हैं। करीब ढाई वर्षों का कार्यकाल कैसे बीत गया, यह पता नहीं चल सका। उन्होंने अधिकारियों व कर्मियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी वे साथ खड़े रहे।

उन्होंने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इससे पूर्व नए उपायुक्त का अधिकारियों के साथ परिचय हुआ। मौके पर पुलिस अधीक्षक ऋषव कुमार झा, उप विकास आयुक्त मुरली मनोहर प्रसाद, अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिन्हा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी दीपू कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

29 वर्ष में 35वें उपायुक्त का पदस्थापन

दिव्यांशु झा ने यहां पर 35वें डीसी के रूप में अपना प्रभार ग्रहण किया है। उन्होंने स्थानांतरित उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह से अपना प्रभार लिया। जितेंद्र कुमार सिंह का पदस्थापन 14 फरवरी 2018 काे हुआ था। उनका कार्यकाल दो साल पांच महीना के आसपास रहा। उनके पहले यहां पर संदीप सिंह उपायुक्त थे। संदीप सिंह से पहले अमित कुमार यहां के डीसी थे।

जिला के 29 वर्षों का सफर देखा जाए, तो राज्य गठन से पूर्व रामवृक्ष महतो और राज्य गठन के बाद मनोज कुमार, अमित कुमार और जितेंद्र कुमार सिंह, यह चार ही उपायुक्त हैं, जिनका कार्यकाल करीब ढाई साल या उससे अधिक का रहा है। कुछ तो ऐसे भी रहे हैं, जिनका कार्यकाल छह महीना भी नहीं रहा है। ऐसे उपायुक्तों में सुरेंद्र सिंह मीणा, रविशंकर प्रसाद, वेद प्रकाश नारायण सिंह, अबु बकर सिद्​दीक पी, आलोक गोयल एवं हंस राज सिंह आदि का नाम शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.