Move to Jagran APP

Ranchi DC: छवि रंजन ने संभाली रांची डीसी की कमान, जमशेदपुर में हुई है पढ़ाई

Jharkhand News. आइएएस छवि रंजन जमशेदपुर के सेंट मेरिज और चिन्मया विद्यालय में पढ़े हैं। छवि रंजन भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के अधिकारी हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 15 Jul 2020 10:07 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 12:59 PM (IST)
Ranchi DC: छवि रंजन ने संभाली रांची डीसी की कमान, जमशेदपुर में हुई है पढ़ाई
Ranchi DC: छवि रंजन ने संभाली रांची डीसी की कमान, जमशेदपुर में हुई है पढ़ाई

रांची, जासं। राजधानी रांची के नए डीसी छवि रंजन ने अपना पद ग्रहण कर लिया है। आज बुधवार को उन्‍होंने अपने कार्यालय में निवर्तमान डीसी राय महिमापत रे से उनकी मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया। छवि रंजन ने अपनी स्कूलिंग जमशेदपुर से की है। छवि रंजन की इंटरमीडिएट तक शिक्षा-दीक्षा जमशेदपुर में हुई है। उनका कदमा में मकान है। बचपन आदित्यपुर में बीता है। 1999 में छवि रंजन ने बिष्टुपुर के सेंट मरीज हिन्दी स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। इसके बाद टेल्को के चिन्मया विद्यालय से प्लस टू किया।

loksabha election banner

प्लस टू करने के बाद छवि रंजन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से बीएससी एमएससी की डिग्री हासिल की। छवि रंजन भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के अधिकारी हैं। आइएएस में चयन के बाद उन्हें झारखंड कैडर मिला था। झारखंड में उनकी पहली पोस्टिंग चक्रधरपुर में एसडीओ के पद हुई थी। इसके बाद उन्हें लोहरदगा का डीडीसी बनाया गया था।

फिर वे कोडरमा के डीसी बनाए गए थे, जहां स्थानीय नेताओं से इनका विवाद हो गया और नेताओं ने इन पर सरकारी वृक्ष काटने का आरोप लगाया था। इस मामले ने जब तूल पकड़ा तो सरकार ने इनके खिलाफ जांच बैठाते हुए तबादला कर दिया था। इसके बाद धनबाद नगर निगम का आयुक्त बनाया गया था। धनबाद नगर निगम के आयुक्त के पद से छवि रंजन का तबादला समाज कल्याण विभाग में निदेशक के पद पर किया गया था।

इसके बाद सरायकेला-खरसावां का डीसी बनाया गया। इसके बाद कृषि विभाग से होते हुए छवि रंजन राजधानी के उपायुक्त बने हैं। सरकार ने जमशेदपुर और रांची की कमान स्थानीय स्तर पर पढ़े-लिखे युवाओं के हाथ में दी है। पूर्वी सिंहभूम के नए डीसी सूरज कुमार भी जमशेदपुर में पढ़े-लिखे हैं। दावा किया जा रहा है कि छवि रंजन बुधवार को पदभार ग्रहण कर लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.