पति-पत्नी के बीच देर रात जमकर हुई मारपीट, फिर पति ने गला घोंट कर दी हत्या Ranchi News
Jharkhand News in Hindi. आरोपित पति ठेले पर फल बेचने का काम करता है। आरोपित पति आशीष महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
रांची, जासं। रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति-पत्नी का विवाद हत्या का कारण बना। विवाद के दौरान पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला पंडरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पंडरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर नगर में पत्नी उपासना देवी की गला घोंट कर हत्या कर दी गई।
आरोपित पति आशीष महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आशीष महतो ने रविवार की देर रात पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। आरोपित पति ठेले पर फल बेचने का काम करता है। पुलिस के अनुसार लंबे समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। बीती रात भी दोनों के बीच मारपीट हुई। इस बीच आरोपित पति ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला। फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।