Move to Jagran APP

अवैध संबंध के शक में पति ने बच्चों के सामने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग; फिर खुद भी लगा ली आग

झारखंड के गुमला में एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी का सर धड़ से अलग कर दिया। मृतक के पति ने इस घटना को अपने दो बच्चों के सामने अंजाम दिया। इसके बाद पकड़े जाने के डर से किरोसिन तेल डालकर आग लगा ली।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 26 Apr 2021 08:46 AM (IST)Updated: Mon, 26 Apr 2021 08:46 AM (IST)
अवैध संबंध के शक में पति ने बच्चों के सामने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग; फिर खुद भी लगा ली आग
अवैध संबंध के शक में पति ने बच्चों के सामने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग। जागरण

गुमला, जासं । झारखंड के गुमला में एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी का सर धड़ से अलग कर दिया। मृतक के पति ने इस घटना को अपने दो बच्चों के सामने अंजाम दिया। इसके बाद पकड़े जाने के डर से खुद के ऊपर किरोसिन तेल डालकर आग लगा ली। यह मामला गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र टांगर शिवपार सेमरटोली की है। जहां जावा मुंडा नाम के एक व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया। दरअसल, जावा को शक था कि उसकी 40 वर्षीय पत्नी बिरसो देवी का गांव के एक युवक के साथ अवैध संबंध था। जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक बिरसो देवी अपने दो बच्चों के साथ सोई थी। तभी पति ने पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया। पत्नी के चिल्लाने पर मां के साथ सोए दोनों बच्चे जाग गए। लेकिन इसके बाद भी पिता ने दोनों बच्चों के सामने उसकी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। चाकू से गला काट कर धड़ से अलग कर दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद पकड़े जाने के भय से पति ने अपने शरीर पर किरासन डालकर आग लगा लिया। पड़ोसी की मदद से जावा मुंडा के शरीर में लगी आग को बुझाया गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर मिलने पर मौके पर घाघरा पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि पति का इलाज पुलिस कस्टडी में कराया जा रहा है। जावा मुंडा को शक था कि उसकी पत्नी का संबंध गांव के युवक के साथ है। इसी शक के कारण अक्सर दोनों पति पत्नी के बीच झगड़ा होता था। रविवार की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जावा व बिरसा के आठ बच्चे है। छह बच्चे गांव में ही एक शादी समारोह में रविवार की रात गए थे और दो बच्चे बिरसो देवी के साथ घर पर थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.