Move to Jagran APP

संतान नहीं होने पर महिला को उसके पति व देवर ने गरम लोहे से दागकर किया मारपीट

Jharkhand News विज्ञान चाहे जितनी तरक्की कर ले लोग चांद व मंगल की यात्रा कर लें। लेकिन समाज में ऐसे दरिंदों की कमी नहीं है जो संतान नहीं होने के लिए महिला को जिम्मेवार मानते हैं और उसे प्रताड़ना का शिकार बनाते हैं।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 16 Jul 2021 02:42 PM (IST)Updated: Fri, 16 Jul 2021 02:42 PM (IST)
संतान नहीं होने पर महिला को उसके पति व देवर ने गरम लोहे से दागकर किया मारपीट
संतान नहीं होने पर महिला को उसके पति व देवर ने गरम लोहे से दागकर किया मारपीट। जागऱण

गढ़वा, संस। विज्ञान चाहे जितनी तरक्की कर ले, लोग चांद व मंगल की यात्रा कर लें। लेकिन समाज में ऐसे दरिंदों की कमी नहीं है, जो संतान नहीं होने के लिए महिला को जिम्मेवार मानते हैं और उसे प्रताड़ना का शिकार बनाते हैं। कुछ ऐसी ही घटना धुरकी थाना क्षेत्र के परासपानी गांव में सामने आई है। जहां लक्ष्मी देवी को उसके पति व देवर ने गर्म लोहे से शरीर के समेत निचले हिस्से में दाग कर प्रताड़ित किया है। महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव निवासी अजय साह की पुत्री लक्ष्मी का विवाह वर्ष 2012 में धुरकी थाना क्षेत्र के परसपानी गांव निवासी बनारसी साह के पुत्र दिनेश गुप्ता के साथ हुई थी। विवाह के नौ वर्ष गुजर जाने के बाद भी इस दंपत्ति को कोई संतान नहीं है इसे लेकर महिला को उसके पति हमेशा प्रताड़ित करते हैं। बताया गया की सोमवार की रात लक्ष्मी देवी को उसके पति दिनेश गुप्ता व देवर राजन गुप्ता में ने मारपीट किया। बताया गया कि महिला को मायके से 10 लाख रुपये मांग कर लाने को भी दबाव दिया जाता है।

लक्ष्मी देवी द्वारा इंकार करने पर लोहे का झांझरा को गैस चूल्हे पर गरम कर उसके कमर व पैरों में दाग कर जलाया गया। पूरी रात दर्द से कराहती लक्ष्मी देवी ससुराल में ही पड़ी रही। जब उसने मोबाइल फोन पर पिता को जानकारी दी, तब उसके पिता अजय साह परासपानी गांव पहुंचकर बेटी को लेकर धुरकी थाना पहुंचे। वहां उन्होंने घटना की जानकारी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार हेंब्रम को दी। इसके पश्चात लक्ष्मी देवी को धुरकी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल भेजा है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में लक्ष्मी के बयान पर उसके पति दिनेश गुप्ता, देवर उमेश गुप्ता, इसकी पत्नी रजंती देवी तथा एक अन्य देवर राजन गुप्ता के विरुद्ध पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपित घर से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना के बाद महिला अपने मायके डंडई थाना के जरहीं गांव चली गई थी। वह अपने पिता के साथ थाना पहुंचकर बयान दर्ज कराई है। - प्रदीप कुमार हेंब्रम, थाना प्रभारी, गढ़वा।

महिला का इलाज चल रहा है। इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार है। शरीर में कई जगहों पर जलने के कारण गहरे घाव बन आए हैं। -डा. टी पीयूष, चिकित्सक, सदर अस्पताल गढ़वा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.